फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ase filed against 28 including three revenue personnel suspended for obscene dance

Pratapgarh : अश्लील डांस में निलंबित तीन राजस्व कर्मियों समेत 28 के खिलाफ मुकदमा, पुलिस ने कसा शिकंजा

Fri, 04 Oct 2024 11:13 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Oct 2024 11:13 AM IST
सार

तहसील परिसर में हुए फूहड़ता का मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने तीन राजस्व कर्मियों को निलंबित करते हुए जांच बैठा दी है। इस मामले में अब पुलिस ने भी 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस प्रशासन की लगातार कार्रवाई से तहसील कर्मचारियों में खलबली मच गई है।

विज्ञापन
ase filed against 28 including three revenue personnel suspended for obscene dance
लालगंज तहसील में तहसीलदार के विदाई समारोह में ठुमके लगाते राजस्व कर्मचारी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

लालगंज तहसीलदार के विदाई समारोह में राजस्व कर्मियों द्वारा आर्केस्ट्रा की नृत्यांगना के साथ अश्लील डांस करने के मामले में पुलिस प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। तहसील परिसर में हुए फूहड़ता का मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने तीन राजस्व कर्मियों को निलंबित करते हुए जांच बैठा दी है। इस मामले में अब पुलिस ने भी 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस प्रशासन की लगातार कार्रवाई से तहसील कर्मचारियों में खलबली मच गई है।

विज्ञापन












लालगंज तहसील परिसर में मंगलवार को रिटायर्ड तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। विदाई समारोह में एसडीएम नैंसी सिंह, सीओ रामसूरत सोनकर समेत कई अधिकारी शामिल हुए थे। इसका आयोजन संयुक्त अधिवक्ता संघ की ओर से किया गया था। विदाई समारोह में देर शाम आर्केस्ट्रा के नृत्यांगनाओं का कार्यक्रम शुरू हो गया।
विज्ञापन


नृत्यांगनाओं के लटके झटके देख तहसील के राजस्व कर्मी भी खुद को रोक नहीं सके। राजस्व कर्मियों ने आर्केस्ट्रा की नृत्यांगनाओं के साथ जमकर ठुमके लगाए। बुधवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने पर जिलाधिकारी संजीव रंजन सख्त हो गए और उन्होंने लालगंज एसडीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को वायरल वीडियो में अश्लील डांस के मामले में लेखपाल संघ के अध्यक्ष केके सरोज, लेखपाल संजय यादव व अमीन बृजेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया। एसडीएम ने नायब तहसीलदार पंकज कुमार के नेतृत्व में अन्य दोषी कर्मचारियों की जांच के लिए टीम बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ase filed against 28 including three revenue personnel suspended for obscene dance
विदाई समारोह में डांस का वायरल फोटो। - फोटो : संवाद

छानबीन में जुटी पुलिस

उधर, प्रशासनिक कार्रवाई से राजस्व कर्मी परेशान थे कि बृहस्पतिवार की देर रात लालगंज पुलिस ने भी शिकंजा कस दिया। उपनिरीक्षक दीपक कुमार यादव की तहरीर पर तीनों निलंबित राजस्व कर्मी समेत 25 अज्ञात के खिलाफ अश्लील डांस के मामले में मुकदमा लिख दिया। शुक्रवार को सुबह इसकी जानकारी हुई तो राजस्व कर्मियों के होश उड़ गए। पुलिस और प्रशासन की ओर से ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। इस मामले में लालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि तीन नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed