फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   As soon as he separated from his girlfriend, the lover committed suicide by consuming poison.

Pratapgarh News: प्रेमिका से दूरी बनते ही प्रेमी ने जहर खाकर दे दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
As soon as he separated from his girlfriend, the lover committed suicide by consuming poison.
प्रेमिका से दूरी बनते ही प्रेमी युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। खबर मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे। शिकायत पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के रायपुर कला निवासी सफाई कर्मी का 24 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार का मानधाता थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। देखते ही देखते दोनों का प्रेम परवान चढ़ता गया। जिसके चलते दोनों ने अपने परिजनों पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन दोनों अलग-अलग जाति के थे। जिसके चलते युवती के परिजन शादी से इन्कार करते रहे। रंजीत के परिजनों के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले युवती अपने घर से भागकर प्रेमी के घर आ गई। जिसे लेकर बृहस्पतिवार को दोनों के परिजनों के बीच करीब तीन घंटे तक पंचायत चली। जिसमें युवती के परिजन किसी की एक नहीं सुने। वे युवती को अपने साथ लेकर चले गए। रंजीत उससे बार-बार बात करने की जिद करता रहा, लेकिन उसकी बातों को युवती के परिजनों ने अनसुना कर दिया। जिसके बाद रंजीत गुमसुम रहने लगा। प्रेमिका से बात न कर पाने से क्षुब्ध रंजीत ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले आए। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय उसकी मौत हो गई। यह देख परिजन रोते बिलखते शव लेकर घर लौट आए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed