{"_id":"5e29edec8ebc3e4b285d878f","slug":"arya-samaj-school-building-is-in-search-of-demolition-pratapgarh-news-ald2665630151","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर् समाज विद्यालय भवन गिराने वालों की तलाश में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर् समाज विद्यालय भवन गिराने वालों की तलाश में दबिश
विज्ञापन
आर्य समाज विद्यालय भवन गिराने वालों की तलाश में पुलिस ने रात भर दबिश दी। संदिग्ध आरोपी घर में नहीं मिले। अभिलेखों की छानबीन के बाद पुलिस हरकत में आई है। भवन गिराने का घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद है। पुलिस जेसीबी स्वामी व चालक पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है।
नगर कोतवाली और भंगवा चुंगी के बीच में टक्करगंज स्थित आर्य समाज के विद्यालय का भवन मंगलवार की रात जेसीबी लगाकर ढहा दिया गया। जबकि एसडीएम सदर के न्यायालय से धारा 146 की कार्रवाई की गई थी। इस मामले में विद्यालय ट्रस्ट के राम नेवाज, सत्य प्रकाश व आनंद केसरवानी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
रात में नगर कोतवाल ने पूर्व में हुई कार्रवाई की खोजबीन के बाद संदिग्ध आरोपियों की तलाश में दबिश दी। जेल रोड व विवेक नगर में पुलिस ने दबिश दी। हालांकि कोई भी आरोपी घर पर नहीं मिला। गुरुवार को तहसील में अभिलेखों की छानबीन के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है। नगर कोतवाल ने बताया कि घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है।
विज्ञापन
जेसीबी संचालक व चालक पर भी शिकंजा कसा जाएगा। कुछ कानूनी अड़चनों के चलते पूर्व में विद्यालय भवन को किसी के सुपुर्द नहीं किया सका था। जरूरत पड़ी तो वह खुद मुकदमा दर्ज कराएंगे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि सभी अभिलेख मंगाए गए हैं। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।