फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Arvind scored a half century, PBPG became the winner

Pratapgarh News: अरविंद ने जड़ा अर्धशतक, पीबीपीजी बनी विजेता

Fri, 10 Nov 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 10 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Arvind scored a half century, PBPG became the winner
स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को पं. श्यामशंकर मिश्र की स्मृति पर एमडीपीजी और पीबीपीजी कॉलेज के शिक्षकों के बीच मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया। पीबीपीजी काॅलेज ने एमडीपीजी को चार रन से पराजित कर जीत का खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पीबीपीजी काॅलेज के कैप्टन प्रो. अमित श्रीवास्तव ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पीबीपीजी कॉलेज ने 15 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। पीबीपीजी कॉलेज की तरफ से अरविंद सिंह ने अर्धशतक लगाया। प्रो. उपेंद्र सिंह ने 27 रन का योगदान दिया। जवाब में कैप्टन प्रो. मनोज मिश्र की अगुवाई में बल्लेबाजी करने उतरी एमडीपीजी कॉलेज की टीम 14 ओवर में 142 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पीबीपीजी कॉलेज की तरफ से अरविंद सिंह ने तीन विकेट झटके। अर्धशतक बनाकर तीन विकट लेने पर अरविंद सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रितिक श्रीवास्तव, मनीष मिश्र ने अंपायरिंग व स्कोरिंग सक्षम पांडेय, मो. अरबाज ने की। मुख्य अतिथि राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. पवन पचौरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर पुरस्कृत किया। संयोजक प्रमन मिश्र ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed