फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ARTO started arresting auto and tempo drivers.

Pratapgarh News: एआरटीओ ने ऑटो व टेंपो वालों की शुरू की धरपकड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
ARTO started arresting auto and tempo drivers.
बिना फिटनेस व रजिस्ट्रेशन के सवारियां लेकर फर्राटा भरने वाले वाहनों की मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन ने धरपकड़ शुरू की है। जिसके बाद सड़क पर ऑटो व टेंपो की संख्या कम हो गई। संवाद न्यूज एजेंसी ने मंगलवार के अंक में परमिट न रजिस्ट्रेशन, फिर भी फर्राटा भर रहे टेंपो शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसे आला अधिकारियों ने संज्ञान में लिया। जिसके बाद विभाग की नींद टूटी।
विज्ञापन

शहर से हर दिन औसतन 500 टेंपो व ऑटो सवारियां लेकर जेठवारा, रानीगंज, लालगंज, पट्टी, कोहड़ौर, मानधाता जाते हैं। इसमें से 40 फीसदी वाहनों का न तो रजिस्ट्रेशन है और न ही पंजीकरण। एआरटीओ प्रवर्तन टीम के साथ भंगवा चुंगी से लेकर चिलबिला तक अनाधिकृत ऑटो व टेंपो के विरुद्ध कार्रवाई करते रहे। 12 से अधिक वाहनों का चालान करते हुए बिना परमिट के मिले तीन वाहनों को सीज करते हुए पुलिस लाइन भेजा गया है। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि बिना परमिट व पंजीकरण वाले वाहनों को किसी भी कीमत पर सड़कों पर चलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed