{"_id":"5dfbbc388ebc3e880e39588e","slug":"arto-office-worker-beaten-up-by-bullies-pratapgarh-news-ald263444670","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारी को दबंगों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारी को दबंगों ने पीटा
विज्ञापन
महुली एआरटीओ कार्यालय में दबंगो द्वारा पीटा गया रज्जन।
- फोटो : PRATAPGARH
उप संभागीय परिवहन कार्यालय के कर्मचारी को गुरुवार की सुबह बाइक सवार दो लोगों ने डंडे व रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। मौके पर पहुंची घटना की छानबीन करने के बाद आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी खंगालती रही। तहरीर लेकर पीड़ित अस्पताल से कोतवाली तक भटकता रहा। घटना के बाद कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया।
नगर कोतवाली के महुली स्थित उप संभागीय परिवहन कार्यालय में रज्जन प्रसाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। गुरुवार की सुबह वह हर दिन की तरह कार्यालय पहुंचकर साफ-सफई करने लगा। उसका आरोप है कि करीब सवा दस बजे बाइक सवार दो अज्ञात लोग बाइक से कार्यालय पहुंचे। उनके हाथ में डंडा व रॉड था। दोनों बाइक खड़ी करने के बाद उसके पास पहुंचे और गाली गलौज देते हुए मारने लगे।
शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लोगों को आता देख हमलावर बाइक लेकर चिलबिला की ओर भाग निकले। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलने पर कर्मचारी भी पहुंच गए। मारपीट की घटना से कर्मचारी आक्रोशित हो उठे। लोगों ने काम-काज ठप कर रज्जन प्रसाद को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। हालांकि तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। वह कोतवाली से लेकर जिला अस्पताल तक शहर कोतवाल की तलाश करता रहा। हालांकि बाद में लर्निंग लाइसेंस बनाने का काम प्रारंभ हुआ लेकिन दूसरा काम पूरी तरह ठप रहा। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्यालय व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की खोजबीन हो रही है।