प्रतापगढ़ में वारदात : प्रेमिका की अंत्येष्टि में पहुंचे युवक को पीट-पीटकर मार डाला
कुंडा कोतवाली के मियां का पुरवा गांव निवासी भैयाराम का प्रयागराज जनपद के मंसूराबाद की एक युवती से प्रेम चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। युवती ने इस बारे में घरवालों से बात की तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेमिका के अंतिम संस्कार में पहुंचे युवक की प्रेमिका के घरवालों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंचे युवक के परिजन उसे प्रयागराज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस मामले से अनभिज्ञता जताती रही।
कुंडा कोतवाली के मियां का पुरवा गांव निवासी भैयाराम का प्रयागराज जनपद के मंसूराबाद की एक युवती से प्रेम चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। युवती ने इस बारे में घरवालों से बात की तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। इससे नाराज युवती ने बीती दो मई को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अस्पताल ले जाते समय गई जान
इस पर परिजन शव घर ले आए और अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इस दौरान भैयाराम भी वहां पहुंच गया। उसे देखते ही युवती के परिजन भड़क गए। कई लोग एक साथ उस पर टूट पड़े। उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। इससे वह बेहोश हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। परिजनों ने बृहस्पतिवार की सुबह बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कुंडा पुलिस घटना की जानकारी से इनकार करती रही।