फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Arrest warrant issued against accused under NI Act

Pratapgarh News: एनआई एक्ट के आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Arrest warrant issued against accused under NI Act
प्रतापगढ़। सिविल जज जूनियर डिवीजन कक्ष संख्या-31 ने नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन करनपुर मोड़ निवासी विक्रम नागर के विरुद्ध गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। कोर्ट ने दो जनवरी को पेशी की नियत तिथि पर आरोपी को व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहने का आदेश दिया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मनीष ओझा ने करनपुर मोड़ निवासी विक्रम नागर के खिलाफ एनआई एक्ट का वाद कोर्ट में प्रस्तुत किया है। मनीष के अनुसार 2017 में विक्रम ने 65 हजार रुपये उनसे लिया था। विक्रम ने चेक से पैसे देने का दावा किया। जब मनीष ने बैंक खाते में चेक लगाया तो वह बाउंस हो गया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभियुक्त की हाजिरी माफी नामा को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को पेशी की नियत तिथि पर न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed