{"_id":"57449d7d4f1c1bba7d691783","slug":"arrest-in-raebarelli","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्या का आरोपी लिटिल पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्या का आरोपी लिटिल पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 25 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
सगरा में गुरुवार को पूरे चकई निवासी अमित पांडेय की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी लिटिल पांडेय को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे चकई निवासी अमित पांडेय पुत्र श्रीप्रकाश पांडेय को गोलियों से भून दिया गया था। इस मामले में मृतक के पिता ने गांव के ही लिटिल पांडेय समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
नगर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रहे थे। बताया जाता है कि मंगलवार रात पुलिस ने उसे पड़ोसी जनपद रायबरेली से धर दबोचा। उसे पुलिस लाइन लाया गया। जहां उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। बताते हैं कि अमित की हत्या करने के पीछे की वजह उसने पुलिस को बता दिया है। दूसरी घटनाओं की भी पुलिस को जानकारी दी है। नगर कोतवाल ने बताया कि पुलिस अमित के हत्यारोपी लिटिल के काफी करीब पहुंच गई है। पुलिस उसके साथियों की तलाश में भी लगी हुई है। जो घटना के समय मौजूद थे।