फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Arrest accused of rape near gahari mod

गहरी मोड़ से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 Jun 2019 12:05 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो,प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो,प्रतापगढ़ Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 15 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Arrest accused of rape near gahari mod
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
सगरासुंदरपुर। कक्षा पांच की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने तीन घंटे के भीतर दबोच लिया। उसे जेल भेज दिया गया। गुरुवार देर रात घटना की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। उधर, दुष्कर्म पीड़ित छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रयागराज में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली इलाके में गुरुवार की शाम बकरी चराने गई कक्षा पंाच की छात्रा से गांव के ही किशोर ने दुष्कर्म किया। इससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। आरोपी उसे खेत में छोड़कर फरार हो गया। परिजन पीड़ित छात्रा को जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक देख उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल मनोज तिवारी की अगुवाई में दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गईं। तीन घंटे की ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद दुष्कर्म के आरोपी को प्रभारी निरीक्षक मनोज तिवारी ने गहरी मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया। उधर, पुलिस अधीक्षक एस आनंद मौके पर पहुंचकर घटना की हकीकत खंगाली। एसपी रात में कोतवाली पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए कोतवाल की पीठ थपथपाई। शुक्रवार की सुबह दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। कोतवाल के मुताबिक आरोपी नाबालिग (14 वर्ष) है। उधर, पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरे दिन भी उसकी हालत में बहुत अधिक सुधार नहीं हो सका है। घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल मनोज तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed