फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Army evacuated Ramlila Maidan, burnt gummies

प्रतापगढ़ : सेना ने खाली कराया रामलीला मैदान, फूंक दीं गुमटियां, अवैध तरीके से किया गया था कब्जा

Sat, 27 Aug 2022 01:03 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 27 Aug 2022 01:03 AM IST
सार

प्रयागराज-अयोध्या हाईवे किनारे स्थित रामलीला मैदान की जमीन सेना की है। इस जमीन पर बड़ी संख्या में लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। झुग्गी-झोपड़ियों बनाने के साथ ही अवैध तरीके से गुमटियां रखकर लोग दुकान चला रहे थे।

विज्ञापन
Army evacuated Ramlila Maidan, burnt gummies
रामलीला मैदान में सेना द्वारा तोड़कर जलाया गया कब्जा कर बनायी गई झोपड़ी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

शहर के अजीत नगर पड़ाव वार्ड में स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को सेना ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई। तीन घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान सेना के जवानों ने अवैध तरीके से रखी गईं पंद्रह से अधिक गुमटियों को आग के हवाले कर दिया। अतिक्रमण कर बनाई गईं झोपड़ियां तोड़ डालीं।

विज्ञापन



प्रयागराज-अयोध्या हाईवे किनारे स्थित रामलीला मैदान की जमीन सेना की है। इस जमीन पर बड़ी संख्या में लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। झुग्गी-झोपड़ियों बनाने के साथ ही अवैध तरीके से गुमटियां रखकर लोग दुकान चला रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे दो ट्रक और एक जीप से सेना के करीब 25 जवान रामलीला मैदान पहुंचे।
विज्ञापन



मैदान में गैराज, चाय, पान, मांस सहित कई अन्य दुकानें चलाने वाले लोग सेना के जवानों को देखते ही भागने लगे। कुछ ही देर में सेना के जवान वहां मौजूद लोगों को भगाकर दुकानें ढहाने लगे। पंद्रह से अधिक गुमटियों के साथ टीनशेड और पॉलीथिन की दुकानें ढहा दीं। गुमटियों और दुकानों को जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईवे से गुजरने वाले राहगीर रुककर देखने लगे तो जवानों ने सभी को हटा दिया। मोबाइल से वीडियो बना रहे लोगों को पकड़कर बैठा लिया। अवैध कब्जा कर बनाई गईं झोपड़ियां तोड़ डालीं। मैदान में कुछ लोगों ने बेचने के लिए भारी मात्रा में बांस जमा कर रखा था। जवान बांस ट्रक में लादकर ले गए।


सेना की कार्रवाई के दौरान रामलीला मैदान में भदगड़ मची रही। लोग अपने सामान लेकर भागते रहे। काफी देर तक सेना के जवान मैदान में टहलते रहे। जवानों ने दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।



जिनकी झोपड़ी में लगा था तिरंगा, उन्हें दी चेतावनी
सेना की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले कुछ लोगों ने अपनी झोपड़ियों में तिरंगा लगा रखा था। जवानों को देखते ही झोपड़ी में रहने वाले लोग भाग निकले। जवानों ने बाद में उन्हें बुलाया और झोपड़ी हटाने के लिए कहा। तिरंगा लगा होने के कारण उन झोपड़ियों में तोड़फोड़ नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed