{"_id":"637138e9a082e660c71dc9dd","slug":"area-panchayats-will-buy-fogging-machines-to-control-dengue-pratapgarh-news-ald345920545","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के नियंत्रण के लिए ग्राम पंचायतों में खरीदी जाएगी फागिंग मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के नियंत्रण के लिए ग्राम पंचायतों में खरीदी जाएगी फागिंग मशीन
विज्ञापन
Area Panchayats will buy fogging machines to control dengue
ग्रामीण इलाकों में पांव पसार रहे डेंगू के रोकथाम के लिए अब ग्राम पंचायतों में दवाओं का छिड़काव किया जाएगा। पंचायती राज विभाग ने क्षेत्र पंचायतों को फॉगिंग मशीन खरीदने को कहा है। अभी तक ग्राम पंचायतों में फॉगिंग मशीन खरीदने का अधिकार नहीं दिया गया था।
जिले में डेंगू समेत मच्छरों से होने वाले संक्रामक रोगों का कहर है। शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों की ओर से फॉगिंग कराने की व्यवस्था है, मगर ग्रामीण क्षेत्रों में यह सुविधा नहीं है। पंचायती राज विभाग ने जिले के 17 क्षेत्र पंचायतों को पांच-पांच फॉगिंग मशीन खरीदने को कहा है। इस मशीन से ब्लाकों के सभी ग्राम पंचायतों में डेंगू से बचाव के लिए फॉगिंग कराई जाएगी।
डीपीआरओ ने बीडीओ को पत्र लिखकर फॉगिंग कराने के साथ ही लोगों को मच्छरों से बचाने के बंदोबस्त कराने के निर्देश दिए हैं। नगरपालिका परिषद और टाउन एरिया में पहले ही मशीन की खरीददारी करके फॉगिंग कराई जा रही है। ग्राम प्रधान अपने स्तर से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराते हैं, जो उतना मच्छरों पर असर नहीं डाल पा रहा है। इससे ग्रामीण इलाकों में डेंगू पैर फैलाता जा रहा है।
विज्ञापन
जिले की 17 क्षेत्र पंचायतों में पांच-पांच फॉगिंग मशीन खरीदने को कहा गया है। यह मशीनें ग्रामीण इलाकों में जाकर दवाओं का छिड़काव करेंगी। इससे संक्रामक बीमारियों पर लगाम लगेगा। रवि शंकर द्विवेदी, डीपीआरओ