{"_id":"64a5954c29f700707d01a825","slug":"area-panchayat-meeting-met-with-uproar-officers-did-not-come-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-169885-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हंगामें की भेंट चढ़ी क्षेत्र पंचायत की बैठक, नहीं आए अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हंगामें की भेंट चढ़ी क्षेत्र पंचायत की बैठक, नहीं आए अफसर
Wed, 05 Jul 2023 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 05 Jul 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
35 लाख रुपये से होंगे क्षेत्र में विकास कार्य, सदस्यों से मांगे गए प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
मानधाता। क्षेत्र पंचायत की बैठक बुधवार को हंगामें की भेंट चढ़ गई। एजेंडा न मिलने से नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। शिक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता, जल निगम, पशु चिकित्सा, महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों के बैठक में नहीं पहुंचे। सदन की बैठक में अफसरों के प्रतिभाग नहीं करने पर सदस्यों ने चिंता जताई। विकास कार्यों के लिए वित्त आयोग से मिले 35 लाख रुपयों के व्यय को सदस्यों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।
बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में शामिल होने आए अधिकांश बीडीसी सदस्यों का आरोप था कि उन्हें बैठक की सूचना और एजेंडा नहीं दिया गया। इससे नाराज सदस्यों ने सदन में शोर मचाना शुरू कर दिया। सदस्यों की मांग थी कि ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
खंड विकास अधिकारी राजेंद्र पांडेय ने पिछली बैठक का ब्योरा सदन में प्रस्तुत किया। जिसे सदन ने ध्वनिमत से अनुमोदित कर दिया। सदस्यों का कहना था कि जब अधिकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नहीं देंगे, तो गांव के लोग इसका लाभ कैसे उठाएंगे।
विज्ञापन
बैठक में किसान सम्मान निधि, वृद्धा, विकलांग, विधवा पेंशन, आवास, पर्यावरण संरक्षण आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल महिलाओं का आह्वान किया कि अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आगे आएं। उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी।
प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने बताया कि वित्त आयोग से 35 लाख रुपये मिले हैं। सभी सदस्य अपना प्रस्ताव दें, जिससे विकास कार्य कराए जा सकें। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख इसरार अहमद ने की। इस मौके पर राजेंद्र पांडेय, अजय क्रांतिकारी, नवीन सिंह, राजेंद्र सिंह बबऊ, बृजेश कुमार सिंह,साकिर अली , अरविंद यादव,,जावेद, विपिन सिंह मौजूद रहे।