फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Arbitrary convent schools , are charged double fees

कान्वेंट स्कूलों की मनमानी, दो गुनी वसूल रहे फीस

Sun, 05 Apr 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sun, 05 Apr 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
शहर के कान्वेंट स्कूलों में अच्छी शिक्षा के नाम पर अभिभावकों को ठगा जा रहा है। अप्रशिक्षित शिक्षकों के  भरोसे स्कूल चलाने का दंभ भरने वाले संचालक दो गुनी फीस वसूलने के साथ ही ड्रेस, कापी और किताब में कमीशन खा रहे हैं। अधिकांश स्कूल ऐसे हैं जो एकमुश्त धनराशि जमा कराकर बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री मुहैया करा रहे हैं।
विज्ञापन

नए शिक्षासत्र प्रारंभ होते ही अंग्रेजी शिक्षा के नाम पर कान्वेंट स्कूल संचालक अभिभावकों को खुलेआम लूट रहे हैं। ऊंचे-ऊंचे घरों में स्कूल खोलने वाले संचालकों ने अप्रशिक्षित शिक्षकों को तैनात कर मानदेय के रूप में दो से पांच हजार रुपये देते हैं। मगर अभिभावकों से मोटी फीस वसूलते हैं। नए शिक्षासत्र में स्कूल संचालकों ने प्रत्येक कक्षाओं में दाखिले के लिए फीस दोगुनी कर दी है, इसके  पीछे महंगाई का कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन

 
बच्चों का भविष्य संवारने के लिए अभिभावक भी मजबूरी में सब कुछ सहने के लिए तैयार हैं। कान्वेंट स्कूलों के इस मनमानेपन की शिकायत कुछ अभिभावकों ने अधिकारियों से भी की, मगर कोई भी अधिकारी इस दिशा में कदम उठाने को तैयार नहीं है। ऐसी दशा में अभिभावक स्कूल संचालकों के चंगुल में फंसने को मजबूर हैं। अधिकांश स्कूल संचालक ऐसे हैं जो बच्चों को स्कूल कापी, किताब, स्कूल बैग, ड्रेस, टाई, बेल्ट और मोजे भी दे रहे हैं। इसके एवज में वह दाखिले के समय ही एकमुश्त धनराशि जमा करवा लेते हैं। अपर जिलाधिकारी पुनीत शुक्ला ने जल्द ही मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed