{"_id":"5fd7a0978ebc3e41a134cdfd","slug":"aprajita-khushi-tops-in-essay-competition-vaishnavi-gets-second-place-pratapgarh-news-ald294001137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता: निबंध प्रतियोगिता में खुशी अव्वल, दूसरे स्थान पर रही वैष्णवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता: निबंध प्रतियोगिता में खुशी अव्वल, दूसरे स्थान पर रही वैष्णवी
विज्ञापन
आनन्द वन इंटर कालेज में अपराजिता द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं।
- फोटो : PRATAPGARH
अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत सोमवार को शहर के आनंदवन इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खुशी सिंह को प्रथम, वैष्णवी त्रिपाठी को द्वितीय और वर्तिका सिंह को तीसरा स्थान मिला।
बेटा-बेटी में भेद नहीं, विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कुल 86 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कॉलेज के प्रिंसिपल राघवेंद्रनाथ शुक्ल ने बालिकाओं का हौसला बढ़ाया।
छात्राओं ने प्रतिभाग करके बेटियों का पक्ष मजबूती से रखा। बालिकाओं ने यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साहसिक कार्यों का निबंध में उल्लेख करते हुए उन्हें महिला शक्ति का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
दोपहर में छात्राओं की कापियों के मूल्यांकन के बाद खुशी सिंह को प्रथम, वैष्णवी त्रिपाठी को दूसरा और वर्तिका सिंह को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक की भूमिका दिव्या मिश्रा, प्रिया मिश्रा, अनुपमा सिंह ने निभाई। परीक्षा में सरिता गुप्ता, सादाना तिवारी, नवीन सिंह, प्रदीप शुक्ल की प्रमुख भूमिका रही।