फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Appe overturned after hitting the bull, the truck crushed the fallen brothers on the road

सांड़ से टकराकर पलटा अप्पे, सड़क पर गिरे सगे भाइयों को ट्रक ने रौंदा

Fri, 21 Aug 2020 02:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
Appe overturned after hitting the bull, the truck crushed the fallen brothers on the road
कंधई थाने के कोनी गांव में लूट की घटना के बाद पहुंचे एसपी अनुराग आर्य। - फोटो : PRATAPGARH
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर बुधवार रात एक अप्पे सांड़ से टकराकर पलट गया। सड़क पर गिरे अप्पे सवार सगे भाइयों को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के देल्हूपुर बाजार में बुधवार रात प्रयागराज की तरफ से एक अप्पे आ रहा था। जिस पर कंटीला तार लदा था। बाजार में अचानक सड़क पर सांड़ से टकराने के बाद अप्पे पलट गया।
विज्ञापन

उसमें सवार महफूज (17) व आशिक (22) पुत्र असलम निवासी तेलियरगंज, जनपद प्रयागराज सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान एक ट्रक ने सड़क पर गिरे दोनों भाइयों को कुचल दिया। जिससे महफूज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आशिक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां से डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, तीन घायल
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर खड़ी पिकअप में अनियंत्रित दूसरी पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौत हो गई। हादसे में खलासी, चालक व उसका बेटा घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। साथ ही वाहनों को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद आरोपी पिकअप चालक भाग निकला।
फतनपुर थाना क्षेत्र के नौड़ेरा में बड़ी नहर के पास बुधवार की देर रात रानीगंज की ओर जा रही पिकअप खराब हो गई। इस पर चालक-खलासी व एक अन्य युवक उसकी मरम्मत करने में जुट गए। इस बीच बादशाहपुर की ओर जा रही अनियंत्रित पिकअप ने सामने से खराब वाहन में टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक भाग फरार हो गया। हादसे में घटनास्थल पर ही आकाश यादव (20) पुत्र मुरलीधर यादव निवासी रामनगर सीतामढ़ी थाना हंडिया जनपद प्रयागराज की मौत हो गई। चालक सतीश पटेल (56) व उसका बेटा दीप प्रकाश पटेल (19) और खलासी अजय कुमार (19) निवासी पिंडौली जनपद रायबरेली घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ननिहाल से लौट रहे युवक से 50 हजार लूटे
ननिहाल से लौट रहे युवक से बदमाशों ने तमंचा सटाकर 50 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस घटना की छानबीन की।
कंधई थाना क्षेत्र के महदेपुर निवासी अजय कुमार मिश्र पुत्र शारदा प्रसाद टेंपो खरीदना था। इसके लिए बुधवार को अपने भाई शुभम को साथ लेकर पट्टी कोतवाली के दोनई गांव स्थित ननिहाल गया था।
उसने अपने ममेरे भाई डब्लू दुबे पुत्र भोला से 50 हजार रुपये लिए। रुपये लेकर देर रात बाइक से वह घर लौट रहा था। उड़ैयाडीह के समीप पुलिया पर छह लोग खड़े थे। उन लोगों ने अजय को रोक लिया। बाइक रुकते ही दोनों भाइयों की पिटाई शुरू कर दी।
इसके बाद अजय की जेब में रखे 50 हजार रुपये लूट लिए। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश दोनों भाइयों का मोबाइल छीनकर भाग निकले। सूचना मिलने के बाद डायल 112 मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की। पीड़ित अजय ने पुलिस को तहरीर दी है। इस बाबत पट्टी कोतवाल ने बताया कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की जानकारी मिली थी। छानबीन की जा रही है।

दूध टैंकर की टक्कर से सब्जी विक्रेता घायल
किशुनगंज। दूध टैंकर की टक्कर से सब्जी विक्रेता घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया। कंधई थाना के मधुपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार (65) गुरुवार की सुबह मदाफरपुर बाजार सब्जी बेचने गए थे। घर लौटते समय सामने से आ रहे दूूध टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा।

फतनपुर थाने के नौडेरा नहर पर दुर्घटनाग्रस्त पिकअप।

फतनपुर थाने के नौडेरा नहर पर दुर्घटनाग्रस्त पिकअप।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed