{"_id":"5daf4da38ebc3e017768cb60","slug":"aparajita-to-light-the-lamps-will-make-the-environment-clean-pratapgarh-news-ald2582539157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता: मिट्टी के दीये जलाएंगे...पर्यावरण को स्वच्छ बनाएंगे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता: मिट्टी के दीये जलाएंगे...पर्यावरण को स्वच्छ बनाएंगे...
विज्ञापन
रानीगंज के राम निहोर इंटर कालेज भूसलपुर में अपराजिता के बैनर तले आयोजित दीपपर्व पर मिट्टी के दीप
- फोटो : PRATAPGARH
मिट्टी के दीये जलाएंगे... पर्यावरण को स्वच्छ बनाएंगे...पटाखे नहीं छुड़ाएंगे...पर्यावरण को प्रदूषण से बचाएंगे। ऐसे ही नारों के बीच मंगलवार को अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत रानीगंज के भूसलपुर गांव स्थित रामनिहोर इंटर कालेज की छात्राओं ने दीपावली पर्व पर लोगों को मिट्टी के दीये जलाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान प्रदूषण मुक्त दीपावली मानने का संकल्प भी लिया। प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र पटेल ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण देश के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। हरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से इसका संतुलन बिगड़ता जा रहा है। हम सभी को इसके प्रति गंभीर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आइए हम सभी दीपावली पर्व पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए छात्र- छात्राओं को प्रेरित किया। कहा कि झालर व मोमबत्ती से तौबा करें, इसके बदले मिट्टी के दीये जलाएं। पटाखों का भी इस्तेमाल न करें, इससे पर्यावरण प्रदूषण अधिक होता है। शिक्षिका अर्चना मिश्रा, रिया मिश्रा, शिवानी ने स्लोगन लिखकर लोगों को प्रेरित किया। स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
विज्ञापन
जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ भाग लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र पटेल ने दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर अजय सरोज, नारेंद्र गौड़, हरीराम सरोज, रीना, गौतम, रीनू विंद आदि मौजूद रहे।

रानीगंज के राम निहोर इंटर कालेज भूसलपुर में अपराजिता के बैनर तले आयोजित दीपपर्व पर मिट्टी के दीप - फोटो : PRATAPGARH