{"_id":"5e29e8058ebc3e4ae16db4f3","slug":"aparajita-students-show-pen-power-against-dowry-system-pratapgarh-news-ald266492991","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता : दहेज प्रथा के खिलाफ छात्राओं ने दिखाई कलम की ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता : दहेज प्रथा के खिलाफ छात्राओं ने दिखाई कलम की ताकत
विज्ञापन
अमर उजाला के अभियान अपराजिता के तहत सगरा सुन्दरपुर के समापुर खीरी स्थित राममूर्ति मिश्र इंटर कॉ?
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के समापुर खीरी स्थित पंडित राममूर्ति मिश्र इंटर कालेज में गुरुवार को अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक कविता मिश्रा ने किया। छात्राओं ने निबंध के जरिए दहेज प्रथा उन्मूलन, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ व महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया।
निबंध लेखन में छात्राओं की सकारात्मक सोच व रचनात्मक क्षमता की लोगों ने सराहना की। विभिन्न विषयों पर आयोजित निबंध लेखन में प्रतियोगिता में सुनिधि तिवारी को प्रथम, पायल उपाध्याय को द्वितीय और कृति तिवारी को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में रिया मिश्रा, नसरा अंसारी, शिल्पा वर्मा, शिवानी जायसवाल, पारुल वर्मा, कोमल वर्मा, सगुफ्ता अंसारी आदि छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपनी लेखन क्षमता से सभी का प्रभावित किया।
प्रबंध समिति के सदस्य व समाजसेवी सुधीर मिश्र ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अमर उजाला के अभियान की सराहना करते हुए मिश्र ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों कल्पनाएं बढ़ती हैं और उनमें सामाजिक सरोकार की भावना का विकास होता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम छात्राओं को समाज के लिए बेहतर सोच व कार्य की प्रेरणा देता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य संदीप कुमार यादव, अंकिता तिवारी, अतुल श्रीवास्तव, दीपिका शुक्ला, अवनीश तिवारी, वंदना मिश्रा, सुप्रिया पांडेय, रोहित तिवारी आदि मौजूद रहे।