फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Aparajita: Students dress up in fancy dress competition

अपराजिता : फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बिखरा जलवा

Tue, 24 Dec 2019 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Aparajita: Students dress up in fancy dress competition
अमर उजाला के अभियान अपराजिता के बैनर तले वीएस मेमोरियल स्कूल में आयोजित फैन्सी ड्रेस प्रतियोगित - फोटो : PRATAPGARH
अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत मंगलवार को शहर के वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। कोई सेंटा क्लाज बना तो किसी ने परी बनकर मंच पर प्रस्तुति दी। अलग-अलग परिधान व रूप में सजकर बच्चों ने मंच पर जलवा बिखेरा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राएं अपने-अपने घरों से ही सजकर विद्यालय पहुंचे। सुबह 9 बजे से ही प्रतिभागियों का आना शुरू हो गया। अलग-अलग परिधानों में छात्र-छात्राओं का रूप देखते ही बन रहा था। ज्यादातर छात्र- छात्राएं परी व सेंटा क्लाज के रूप मेें दिखे। सुबह 11 बजे विद्यालय की निदेर्शिका अलका सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इसके बाद क्रमवार छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति देना शुरू किया। सेंटा क्लाज के रूप में कौस्तुभ मिश्र, रिपुदमन, अंश राज मौर्या, सुर्यांश, विवान, अक्क्षत, आरूष, अविरल, अग्रिम आदि रहे, जबकि परी के रूप में आराध्या, उन्नति, आशना, आहना , वैष्णवी, सान्वी, अभया, आशी, अर्ना, वेदांशी, हर्षिता, राज नंदिनी, एवं हर्षाली ने लुभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने नए फैशन में आए परिधान में भी अपनी प्रस्तुति दी। निर्देशिका अलका सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। अमर उजाला का यह अभियान बहुत ही सराहनीय है। इस दौरान शिक्षिका रोशनी सिंह, रीता पाल, राबिया, सुनीता, अमृता शर्मा, शकुंतला लाल, सुभा सिंह, कोमल शुक्ला एवं पूनम त्रिपाठी ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed