फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Anwar won in hockey and Stadium Red won in handball

Pratapgarh News: हॉकी में अनवर और हैंडबॉल में स्टेडियम रेड ने मारी बाजी

Fri, 20 Oct 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 20 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Anwar won in hockey and Stadium Red won in handball
स्टेडियम में आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय खेलकूद में हैंडबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​​
प्रतापगढ़। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के अवसर पर बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी व हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अनवर हॉकी सोसाइटी की टीम ने खेलो इंडिया टीम को 2-1 से पराजित कर दिया। अनवर टीम की ओर से आरिफ, खुर्शीद और अहद ने एक-एक गोल किए। खेलो इंडिया टीम के मोहम्मद ओवैस ने एक गोल दागा। वहीं, हैंडबॉल में स्टेडियम रेड ने बाजी मारी।
विज्ञापन

हैंडबाॅल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में स्टेडियम रेड ने स्टेडियम ब्लू को दो अंकों के अंतर से हराया। स्टेडियम रेड ने 17 गोल किए जबकि स्टेडियम ब्लू 15 गोल ही कर पाई। दोनों प्रतियोगिता में आठ-आठ टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल ने पं. दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर संयुक्त सचिव अखिलेश सिंह, रंजीत यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनमलता राज, अमशाद अली, दुर्गेश तिवारी, सोमनाथ यादव, आशुतोष सिंह, जयप्रकाश यादव, अरविंद यादव, आदित्य शुक्ला, बुद्ध प्रकाश, सचिन शुक्ला, चंद्रप्रकाश सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed