फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Antu's youth dies of dengue, 12 new patients including teacher found

डेंगू से युवक की मौत शिक्षक समेत 12 मिले नए मरीज

Mon, 17 Oct 2022 01:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Antu's youth dies of dengue, 12 new patients including teacher found
अंतू के लोहंगी के रहने वाले युवक की डेंगू से मौत हो गई। जिले में 24 घंटे के भीतर 12 नए मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के लोहंगी गांव निवासी रंजीत चौरसिया (42) चार दिन पहले उसे तेज बुखार आ रहा था। परिजन उसे लेकर शहर स्थित एक नर्सिंग होम पहुंचे। इलाज के दौरान हालत में सुधार न होने पर परिजन पहले सुल्तानपुर ले गए। वहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। जिसके बाद डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।
वहां भी डॉक्टरों ने एक दिन इलाज करने के बाद एम्स के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

वहीं, रविवार को 24 घंटे के भीतर जिले में डेंगू पॉजिटिव 11 मरीज सामने आए। इनमें प्रयागराज और लखनऊ में जांच कराने वाले ज्यादा मरीज शामिल हैं। संविलियन विद्यालय मानधाता में तैनात भदोही निवासी शिक्षक सत्येंद्र सिंह डेंगू से संक्रमित हो गए। जीआईसी के बगल शिक्षक कॉलोनी में रहने वाले शिक्षक की पत्नी मीना देवी भी डेंगू की शिकार हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरत की बात यह है कि शहर से लेकर गांव तक लगातार डेंगू पॉजिटिव के मरीज सामने आ रहे हैं। मगर, मरीजों के घर फॉगिंग व दवा का छिड़काव नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही जनपद के लोगों पर भारी पड़ती जा रही है।
मलेरिया अधिकारी ने मेडिकल कॉलेज की जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल
जिला मलेरिया अधिकारी ने डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में होने वाली जांच पर सवाल खड़ा कर दिया। किट से होने वाली जांच को शासन नहीं मानता। इसके लिए एलाइजा जांच अनिवार्य है। अब तक जिले में एलाइजा जांच की व्यवस्था नहीं है, जबकि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आर्यदेश का कहना है कि उनके यहां एलाइजा जांच की जा रही है।
प्राइवेट अस्पतालों में तीन से चार मरीज भर्ती
शहर से लेेकर गांव तक के प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। हालांकि प्राइवेट अस्पताल संचालक किट से डेंगू की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीजों को भर्ती कर इलाज कर रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी किट की रिपोर्ट मानने को तैयार नहीं है इस लिए नर्सिंग होम संचालक सीएमओ ऑफिस को इसकी जानकारी तक नहीं देते हैं।

मेडिकल कॉलेज में किट से जांच हो रही है। इसलिए वह कितना सही है इस पर भरोसा कर पाना मुश्किल है। रविवार को किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। केपी द्विवेदी, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed