फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Antu police act, accused gets breakfast at hotel before he enters jail

अंतू पुलिस का कारनामा, जेल में दाखिल करने के पहले अभियुक्त को कराया होटल पर नाश्ता

Fri, 21 Aug 2020 02:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
Antu police act, accused gets breakfast at hotel before he enters jail
रानीगंज पुलिस द्वारा शेखुपुर दोहरे हत्याकांड के आरोप में धरे गये लोग। - फोटो : PRATAPGARH
मारपीट के आरोपी को जेल ले जाते समय अंतू पुलिस रहमदिल बन बैठी। अभियुक्त को होटल पर नाश्ता कराने के बाद जेल लेकर पहुंची। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सिपाही को लाइन हाजिर करते हुए होमगार्ड की ड्यूटी समाप्त करने को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

शहर के बाबागंज मकंद्रूगंज वार्ड में स्थित एक होटल पर गुरुवार दोपहर एक सिपाही व एक होमगार्ड एक अभियुक्त को लेकर रुके। उसे नाश्ता कराया और खुद भी खाने-पीने में मशगूल हो गए। अभियुक्त की खातिरदारी करने के बाद सिपाही उसे जेल में दाखिल करने के लिए रवाना हुआ। पुलिसकर्मियों का कारनामा मीडियाकर्मी ने कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक को भी इसकी जानकारी हुई। उन्होंने इसकी छानबीन कराई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि मारपीट के मामले के अभियुक्त वासिक को अंतू थाने में तैनात सिपाही बालकिशन व होमगार्ड हरिलाल गुरुवार को जेल में दाखिल करने के लिए लेकर निकले थे। जेल में दाखिल करने के पहले उसे होटल में रोककर नाश्ता कराने लगे। लापरवाही करने वाले सिपाही बालकिशन को लाइन हाजिर कर दिया गया। होमगार्ड की ड्यूटी समाप्त करने के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्पदंश से बालिका की मौत
खेलने के दौरान सांप ने बालिका को डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। अंतू क्षेत्र नरिया गांव निवासी राजकुमार मिश्र की छह साल की बेटी प्रांसी बुधवार की शाम घर पर खेल रही थी। अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर भागे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घर से निकला युवक गायब
घर से निकला युवक गायब हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश करने के बाद पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी है। अंतू थाना क्षेत्र के कठुआपुर बांसी जगेशरगंज निवासी पवन कुमार पुत्र रामलौट पत्थर की कटाई का काम करता है। 14 अगस्त की शाम वह साइकिल से बाजार के लिए निकला, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजन खोजबीन कर थक गए। पुलिस ने तहरीर मिलने पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
दो पक्षों में जमकर मारपीट, पीएचसी का गेट टूटा
रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। उपचार के लिए पीएचसी पहुंचने पर भी उनके बीच मारपीट हो गई। जिससे पीएचसी का गेट टूट गया। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। फतनपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव न िवासी संतोष दुबे व धनऊपुर गांव निवासी नीरज मिश्रा के बीच रंजिश है। गुरुवार को बीरापुर बाजार में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। जिससे बाजार में भगदड़ मच गई। बाजार के लोगों ने दोनों पक्षों को अलग किया। उन्हें उपचार के लिए बीरापुर पीएचसी लाया गया। जहां फिर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों को अलग किया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल संतोष को जिला अस्पताल भेजा।
पिता-पुत्र के चार हत्यारोपियों को भेजा जेल
पिता-पुत्र की हत्या करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। उनके पास से आला कत्ल भी बरामद हुआ। रानीगंज थाना क्षेत्र के शेखूपुर में पांच दिन पहले जमीन विवाद में दयाशंकर व उसके बेटे आनंद की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में नामजद आरोपी महेंद्र मिश्र पुत्र चंद्रमणि मिश्र, शत्रुघ्न, धीरज मिश्र निवासी शेखूपुर व संदीप उपाध्याय पुत्र बिहारी उपाध्याय निवासी कारो बरसठी जनपद जौनपुर को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से तीन डंडा व एक कुल्हाड़ी बरामद हुई। हालांकि चारों आरोपियों के खुद थाने में सरेंडर करने की चर्चा है।

बाबागंज में कैदी को नाश्ता करा रहे सिपाही कैमरा देख बाइक पर ट्रिपलिंग कर जाते हुए।

बाबागंज में कैदी को नाश्ता करा रहे सिपाही कैमरा देख बाइक पर ट्रिपलिंग कर जाते हुए।- फोटो : PRATAPGARH

बाबागंज में कैदी को नाश्ता करा रहे सिपाही कैमरा देख कैदी को बाइक पर बैठाकर जाते हुए।

बाबागंज में कैदी को नाश्ता करा रहे सिपाही कैमरा देख कैदी को बाइक पर बैठाकर जाते हुए।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed