{"_id":"5f6f96e38ebc3e9b7a5bed78","slug":"anti-romeo-incharge-line-spot-in-beating-of-siblings-pratapgarh-news-ald287368679","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई-बहन की पिटाई में एंटी रोमियो प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई-बहन की पिटाई में एंटी रोमियो प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन
बेल्हा देवी मंदिर परिसर भाई-बहन की पिटाई और उसके बाद हुए हंगामे के मामले में एसपी ने एंटी रोमियो प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
नगर कोतवाली के दूबे का पुरवा निवासी आशू दूबे अपनी बहन नेहा, भाई रोहित सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार को बेल्हा देवी धाम गया था। भाई-बहन दर्शन-पूजन करने के बाद नदी किनारे बनी सीढ़ियों पर बैठे थे। इसी बीच एंटी रोमियो की टीम पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने दोनों से आधारकार्ड मांगना शुरू कर दिया।
आरोप है कि भाई-बहन बताने के बाद भी उनकी पिटाई कर दी गई। इस पर आशू के परिवार के लोग हंगामा करने लगे। मंदिर के बाहर दुकानदारों ने भी विरोध जताया। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी से की थी। एसपी अनुराग आर्य ने शनिवार को एंटी रोमियो प्रभारी प्रीती को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में वृद्धा की मौत
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित फतनपुर बाजार के समीप कार की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फतनपुर थाना के गौरा पूरे बदल गांव की रहने वाली कलेक्टर देवी (70) पत्नी मेवालाल नाई शनिवार दोपहर फतनपुर बाजार गई थी। सड़क पार करते समय बनारस से लखनऊ की तरफ जा रही अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण उसे लेकर गौरा सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। फतनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।