फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Another bankman corona infected

एक और बैंक कर्मी कोरोना संक्रमित

Sat, 18 Jul 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Another bankman corona infected
Another bankman corona infected
जिले के एक और बैंक कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह बलिया में तैनात है। शुक्रवार को बाइक से घर आते समय रास्ते में उसे इसकी जानकारी हुई। उसे लालगंज एल-1अस्पताल लालगंज में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 160 हो गई है।
विज्ञापन

लालगंज का एक 28 वर्षीय युवक बलिया में एसबीआई में फील्ड आफिसर के पद पर तैनात है।
उसके बैंक के ज्यादातर कर्मचारी संक्रमित हो गए। बैंककर्मी ने बताया कि प्रशासन ने बैंक को सीज करा दिया। अन्य कर्मचारियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। शुक्रवार को वह बाइक से घर के लिए निकल पड़ा। मुंगराबादशाहपुर के पास पहुंचा था कि उसके पास फोन आया कि वह भी कोरोना संक्रमित है। उसे अस्पताल में भर्ती होना है। युवक ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को जानकारी दी कि वह अपने घर जा रहा है। बाद में उसने इसकी सूचना लालगंज सीएचसी अधीक्षक को दी।
विज्ञापन

लालगंज सीएचसी अधीक्षक ने सीएमओ को जानकारी देने के साथ ही युवक को लाने के लिए एंबुलेंस भेज दी। उसे एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जब तक हम अपने यहां सैंपल लेकर जांच नहीं करवा लेते हैं तब तक बैंक कर्मी के संक्रमित होने की पुष्ट नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्थर से कूंचकर मजदूर की हत्या
नगर कोतवाली के जोगापुर सीताराम धाम के पीछे पत्थर से कूंचकर एक मजदूर की हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
नगर कोतवाली के जोगापुर सीताराम धाम के पीछे खाली प्लाट में शुक्रवार की सुबह एक 25 वर्षीय युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। कुछ दूरी पर उसकी साइकिल खड़ी थी। बगल में ही खून से सना पत्थर पड़ा था। युवक की हत्या की जानकारी पर कोतवाली पुलिस के साथ सीओ सिटी अभय पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद दलबल के साथ पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों का संकलन किया। नगर कोतवाल ने बताया कि मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। संभावना है कि वह दूसरे जनपद या प्रदेश का रहने वाला था। यहां किराए पर रहकर मजदूरी करता था। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
झोले में मिली रोटी
घटनास्थल से कुछ दूर पर लाल रंग की साइकिल खड़ी मिली। जिसमें एक झोंला टंगा था। उसमें कपड़े और रोटी मिली। पुलिस काफी देर तक शिनाख्त का प्रयास करती रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
सालभर पहले भी रिक्शा चालक का रेता गया था गला
जोगापुर सीताराम धाम के पीछे जिस स्थान पर मजदूर का रक्तरंजित शव मिला, उसी स्थान पर साल भर पहले ई-रिक्शा चालक की गला रेतकर हत्या की गई थी। बाद में पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया था।

तीन लोगों ने अंजाम दी घटना, आरोपी सीसीटीवी में कैद
घटनास्थल के करीब एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में हत्यारोपी कैद हो गए हैं। तीन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। मृतक मजदूर की साइकिल लेकर एक हत्यारोपी पहले गया। बाद में मृतक युवक पैदल घटनास्थल पर पहुंचा। उनके पीछे दो युवक गए। लौटने के दौरान एक हत्यारोपी के हाथ में ईंट भी दिखी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed