{"_id":"66a15f8d2701de170801de04","slug":"anika-singh-became-head-unopposed-after-her-husbands-murder-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-121358-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पति की हत्या के बाद निर्विरोध प्रधान बनी अनिका सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पति की हत्या के बाद निर्विरोध प्रधान बनी अनिका सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में बुधवार को नामांकन वापसी के बाद डिहवा जलालपुर की अनिका सिंह निर्विरोध प्रधान चुनी गईं। पति करुणेश भारती की हत्या के बाद प्रधान पद के चुनाव के लिए उन्होंने नामांकन किया था। उनकी जेठानी हेमलता ने पर्चा वापस ले लिया। छह अगस्त को अब आठ प्रधान व एक-एक ग्राम पंचायत सदस्य और बीडीसी सदस्य पद के लिए मतदान होगा।
जिले में नौ प्रधान, चार बीडीसी सदस्य व 40 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए सोमवार को नामांकन हुआ। गहमागहमी के बीच कालाकांकर के अंतामऊ में बीडीसी सदस्य पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किए। जनवामऊ से महदेई, संडवाचंद्रिका के खैरागौरबारी से सुरेंद्र कुमार व लालगंज विकासखंड के अमावां से धीरेंद्र कुमार पांडेय ने एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया। बुधवार को नाम वापसी के बाद तीनों सीटों पर महदेई, सुरेंद्र कुमार व धीरेंद्र कुमार पांडेय निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी को आरओ ने प्रमाण पत्र दिए। अब केवल अंतामऊ में बीडीसी सदस्य पद पर चुनाव होगा।
इसके अलावा 40 ग्राम पंचायतों सदस्य पद पर 34 प्रत्याशियों ने अपने वार्ड पर नामांकन किए। पांच सीटों पर किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था। बुधवार को 34 सदस्य निर्विरोध चुने गए। अब लक्ष्मणपुर ब्लॉक की एक सीट पर ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव होगा।
विज्ञापन
बाबागंज विकासखंड के डिहवा जलालपुर में करुणेश की हत्या के बाद उनकी पत्नी अनिका सिंह निर्विरोध प्रधान चुनी गईं। जीत का प्रमाण पत्र मिलने पर उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक गए।
अब छह अगस्त को लालगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर, लक्ष्मणपुर विकासखंड के इटौरी,बाबागंज ब्लाक के ग्राम पंचायत मालाधर छत्ता, कोड़राखुर्द, सराय गोपाल, शिवगढ़ विकासखंड के जयरामपुर, मानधाता के तरौल और वैशपुर में मतदान होगा। आठ अगस्त को ब्लॉक कार्यालय में आठ बजे से मतगणना होगी।