फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Angry over disconnection of electricity connection in arrears, woman ran and beat up the lineman, video viral

प्रतापगढ़ : बकाए में बिजली कनेक्शन काटने पर भड़का गुस्सा, महिला ने लाइनमैन को दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

Fri, 09 Jun 2023 01:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Jun 2023 01:08 PM IST
सार

लालगंज के धारूपुर गांव में बिजली का बिल न जमा करने पर विभाग ने एक महिला के घर की बिजली काट दी। इससे महिला आक्रोशित हो गई और उसने लाइनमैन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Angry over disconnection of electricity connection in arrears, woman ran and beat up the lineman, video viral
प्रतापगढ़ में लाइनमैन की पिटाई करते वीडियो वायरल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लालगंज के धारूपुर गांव में बिजली का बिल न जमा करने पर विभाग ने एक महिला के घर की बिजली काट दी। इससे महिला आक्रोशित हो गई और उसने लाइनमैन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला लाठी से लाइनमैन को दौड़ाकर पीट रही है और लाइनमैन भागकर अपने को बचा रहा है। महिला उसका काफी दूर तक पीछा करते हुए भी नजर आ रही है। 

विज्ञापन


बताया जाता है महिला ने काफी दिनों से बिजली का बिल का बकाया नहीं जमा किया था। इससे बकाया धनराशि बढ़कर 20 हजार पहुंच गई थी। कई बार चेतावनी के बाद भी बिल का भुगतान न होने पर विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर पहुंचे लाइनमैन में कनेक्शन को काट दिया।

विज्ञापन

Angry over disconnection of electricity connection in arrears, woman ran and beat up the lineman, video viral
प्रतापगढ़ में लाइनमैन की पिटाई करते वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला।

लाइन मैन ने खंभे पर चढ़कर जैसे ही महिला के घर की बिजली काटी उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। खंभे से उतरते ही महिला ने लाइनमैन पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। वह दौड़ाकर उसको पीटते हुए नजर आ रही है और लाइनमैन ने भागकर अपने को बचाया। सरेराग गांव में बिजली विभाग के कर्मचारी की पिटाई से अधिकारियों में भी आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed