फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Angry over beating, CHC Superintendent gave Tahrir against policemen including SO

संग्रामगढ़ थानेदार की पिटाई से नाराज सीएचसी अधीक्षक एसपी से मिला

Sun, 26 Jul 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Angry over beating, CHC Superintendent gave Tahrir against policemen including SO
संग्रामगढ़ थानेदार की पिटाई से नाराज सीएचसी अधीक्षक ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर आपबीती सुनाई। उन्होंने तहरीर देते हुए थानेदार समेत पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस की कारस्तानी से पूरा परिवार सहमा हुआ है।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुभकी निवासी डा. सुशील कुमार सरोज बाराबंकी जनपद के टेरा सीएचसी में प्रभारी अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि राजस्व विभाग ने उनके परिवार को पैमाइश कर जमीन पर कब्जा दिलाया। उस जमीन पर वह मकान का निर्माण करा रहे थे।
विज्ञापन

जिसे पुलिस ने बंद करा दिया और थानाध्यक्ष से आकर मिलने के लिए कहा। आरोप है कि थाने पहुंचने पर थानाध्यक्ष व एक दरोगा ने उन्हें जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के साथ गालियां दीं। थाना परिसर में लात-घूंसों से पीटा। इससे वह बेहोश हो गए। पुलिस के इस कृत्य से पूरा परिवार सहमा हुआ है। एसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी की इकलौती बेटी भगाने वालों पर केस
व्यापारी की इकलौती बेटी को भगा ले जाने वालों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाली की रहने वाली एक किशोरी को 20 जुलाई की रात पड़ोस का रहने वाला प्रिंस जायसवाल बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी अपने साथ बीस लाख रुपये, मार्कशीट समेत अन्य सामान भी ले गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने किशोरी को भगाने में शामिल महेश जायसवाल, विनीता जायसवाल, सौरभ जायसवाल और प्रिंस जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग
रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट के साथ फायरिंग भी हुई। कंधई थाना क्षेत्र केे कापाहारी निवासी राजकुमारी पत्नी विजय राज उपाध्याय ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी मेघई समेत अन्य लोगों ने मारापीटा। उसे बचाने दौड़े बेटे विकास व बहू को भी मारा। मेघई ने उसके कपड़े तक फाड़ दिए। इस दौरान फायरिंग भी हुई। मेघई व विकास के बीच रास्ते को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। दूसरे पक्ष के कुछ लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा।
ईद उल जुहा पर संवेदनशील इलाकों पर रहेगी पुलिस की नजर
ईद उल जुहा पर संवेदनशील इलाकों में पुलिस की नजर रहेगी। इसके लिए पुलिस ड्रोन कैमरे का प्रयोग करेगी। लगातार तीन दिनों तक चलने वाली कुर्बानी पर ड्रोन कैमरे के जरिए निगाह रखते हुए पुलिस फोर्स चक्रमण करती रहेगी। सिपाहियों से क्षेत्र का इनपुट मांगा गया है।
ईद उल जुहा के त्यौहार पर तीन दिनों तक कुर्बानी होती है। इस दौरान कोई बवाल न हो। इसके लिए पुलिस अफसर अभी से तैयारी कर रहे हैं। जिले के 76 संवेदनशील इलाकों की रिपोर्ट हलका सिपाही से मांगी गई है। वहां की रिपोर्ट मिलने के बाद एहतियात के तौर पर पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे।

इसके अलावा तीन दिनों तक कुर्बानी होगी। कुर्बानी के बाद लोग अपने करीबियों के यहां आते जाते हैं। कुर्बानी को लेकर कोई बड़ा विवाद न हो। इसके लिए ड्रोन कैमरे से इलाके में नजर रखी जाएगी। नगर कोतवाली, मानधाता, रानीगंज, जेठवारा, कंधई व कोहड़ौर थाना क्षेत्र के 76 गांवों में पुलिस की विशेष निगाह रहेगी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश कुमार ने बताया कि ईद उल जुहा के पर्व को शांतिपूर्वक मनाने के लिए ड्रोन कैमरे का प्रयोग किया जाएगा। शरारतीतत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed