फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Anganwadi workers will no longer be able to sell nutrition in stores

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब दुकानों पर नहीं बेच पाएंगे पोषाहार

Wed, 22 Apr 2020 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will no longer be able to sell nutrition in stores
anganvadi
जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब बच्चों के हिस्से का पोषाहार खुले बाजारों में बेचने का मौका नहीं मिलेगा। शासन ने अब लाभार्थियों के खाते में सीधे धनराशि भेजने का फैसला किया है। निदेशक ने पत्र लिखकर सभी महिला कार्यकर्ताओं से लाभार्थियों का खाता नंबर मांगा है।
विज्ञापन

जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर शून्य से छह वर्ष के बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दूध पिलाने वाली मां को वितरित करने के लिए प्रतिमाह आने वाले पोषाहार अब बंद होने जा रहा है। अब इन लाभार्थियों को पोषाहार के एवज में रुपये मिलेंगे। सभी लाभार्थियों का डाटा आनलाइन होगा और सीधे उनके खाते में रुपये पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

यह व्यवस्था लागू होने से महिला कार्यकर्ताओं की कमाई पर बट्टा लग जाएगा। लॉकडाउन के दौरान एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता और सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने एक पशु आहार की दुकान से भारी मात्रा में पोषाहार पकड़ने पर सीडीपीओ सदर ने नवीनचंद्र यादव ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेल्हा में यह कोई नया मामला नहीं था, बल्कि रायबरेली जिले में हुई छापेमारी में बेल्हा का पोषाहार भारी मात्रा में मिलने पर रामपुरसंग्रामगढ़ की चार मुख्य सेविकाओं को बर्खास्त कर दिया गया था।

फिलहाल बाल विकास पुष्टाहार विभाग के निदेशक शत्रुध्न सिंह ने पत्र भेजकर सभी लाभार्थियों को बैंक खाता नंबर, आधारकार्ड और आईएफ एसई कोड मांगा है। डीपीओ पवन कुमार यादव ने बताया कि सभी सीडीपीओ को पत्र लिखा गया है, जल्द ही यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed