फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Anganwadi worker and teacher robbed

आंगनबाडी कार्यकर्ता और शिक्षक से लूट 

Sun, 21 Apr 2019 12:47 AM IST
shailendra Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 21 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker and teacher robbed

कोतवाली पट्टी क्षेत्र के अर्जुनपुर प्राथमिक विद्यालय में बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के झुमके व सोने की चेन तथा शिक्षक का मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर स्कूल में भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांचकर लौट गई। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर में बाइक से दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे। वहां आंगनबाडी कार्यकर्ता दुर्गावती सरोज व शिक्षक नितिन श्रीवास्तव अपना काम निपटा रहे थे।

विज्ञापन


बदमाशों ने दुर्गावती को तमंचा सटाकर उसके गले से सोने की चेन और कानों से झुमके निकाल लिए। कार्यालय में मौजूद शिक्षक नितिन श्रीवास्तव का मोबाइल छीन लिया। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भागकर स्कूल पहुंचे। पट्टी पुलिस भी आ गई। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी लुटेरों का सुराग नहीं लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed