फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Anganwadi centers are not able to flourish even in the lap of strongmen

Pratapgarh News: कद्दावरों की गोद में भी नहीं पनप पा रहे आंगनबाड़ी केंद्र

Sun, 06 Aug 2023 09:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 06 Aug 2023 09:21 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers are not able to flourish even in the lap of strongmen
दहिलामऊ आंगनबाड़ी केन्द्र कक्ष में रखा रसोई गैस सिलेन्डर। संवाद
सांसद और विधायकों के गोद लिए केंद्रों की पड़ताल में दिखी हकीकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। गोद शब्द सुनते ही सुरक्षा का खयाल आता है। खासकर गोद किसी कद्दावर की हो तो और लाजिम हो जाता है कि उनकी गोद में जो होगा, निश्चित ही फल-फूल रहा होगा। मगर इससे इतर माननीयों ने जिस मंशा से आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया, वह फलीभूत नहीं हो सकी।
ऑक्सीजन मिलना तो दूर, उल्टे आंगनबाड़ी केंद्र वेंटिलेटर पर पहुंच गए हैं। शनिवार को की गई पड़ताल में पता चला कि 11 मई 2022 को गोद लेने के बाद एक वर्ष का समय बीत गया, मगर माननीय, गोद लिए केंद्र की हकीकत देखने भी नहीं पहुंचे। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों की दशा में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
विज्ञापन

रसोई घर में चलता है आंगनबाड़ी केंद्र
शहर के सटे दहिलामऊ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने गोद लिया है। मगर आज तक केंद्र को न तो अपना निजी भवन मिला और न ही संचालन के लिए स्कूल में एक कक्ष मिला। रसोई घर में आंगनबाड़ी केंद्र चल रहा है। न बिजली है और न ही पेयजल की व्यवस्था है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मुताबिक भीषण गर्मी में बच्चे परेशान हो रहे हैं। वहीं बारिश के दौरान पानी भरने से बच्चों के बैठने की जगह भी नहीं रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
नहीं हुआ कोई काम
लालगंज के खालसा सादात आंगनबाड़ी केंद्र को रामपुरखास विधायक आराधना मिश्र उर्फ मोना ने गोद लिया है। इसके बाद से केंद्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है । केंद्र तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं है। लोग पगडंडी के सहारे आते- जाते हैं। शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अमरेश कुमारी और सहायिका प्रेमा देवी मौजूद मिलीं, जबकि दूसरी आंगनबाड़ी अनारकली अनुपस्थित रही। आंगनबाड़ी केंद्र पर न तो बिजली का कनेक्शन है, और न ही पंखे लगे हैं। आंगनबाड़ी ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक की ओर से अभी तक कोई पहल नहीं की गई है।
....
मरुआन केंद्र का कभी-कभी खुलता है ताला
बेलखरनाथधाम विकास खंड के प्राइमरी स्कूल मरुआन में चलने वाले आंगनबाड़ी केंद्र को रानीगंज विधायक डॉ.आरके पटेल ने गोद लिया है। इस केंद्र पर प्राय: ताला लटकता रहता है । स्कूल के एक कक्ष में चलने वाले आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को ताला लटकता मिला। सुबह 8.21 बजे केंद्र बंद मिला। स्थानीय अभिभावकों ने बताया कि यह केंद्र कभी -कभी खुलता है।

0 जर्जर भवन में चलता है रहबई
कुंडा ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्र रहबई को स्थानीय विधायक और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक ) के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया ने गोद लिया है। आंगनबाड़ी केंद्र का भवन बेहद जर्जर अवस्था में हैं। इससे जो बच्चे आते हैं, वह बाहर बैठकर पढ़ाई करते हैं। भवन को देखकर दूर से ही ऐसा लगता है कि काफी समय से रंगाई-पुताई नहीं हुई है। हालांकि बंद होने से भीतर की स्थिति पता नहीं चल सकी।

आंगनबाड़ी केंद्रों को जिले में नजीर के तौर पर विकसित करने के लिए जनप्रतिनिधियों ने गोद लिया था। मगर किसी ने भी विकास कार्य कराने की पहल नहीं की है। एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। - ज्योति शाक्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी

दहिलामऊ आंगनबाड़ी केन्द्र कक्ष में रखा रसोई गैस सिलेन्डर। संवाद

दहिलामऊ आंगनबाड़ी केन्द्र कक्ष में रखा रसोई गैस सिलेन्डर। संवाद

दहिलामऊ आंगनबाड़ी केन्द्र कक्ष में रखा रसोई गैस सिलेन्डर। संवाद

दहिलामऊ आंगनबाड़ी केन्द्र कक्ष में रखा रसोई गैस सिलेन्डर। संवाद

दहिलामऊ आंगनबाड़ी केन्द्र कक्ष में रखा रसोई गैस सिलेन्डर। संवाद

दहिलामऊ आंगनबाड़ी केन्द्र कक्ष में रखा रसोई गैस सिलेन्डर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed