Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Anarchic elements placed sleepers on the railway track, plot to derail the Nauchandi train failed.

Pratapgarh : अराजक तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर रखा स्लीपर, नौचंदी ट्रेन को पलटाने की साजिश नाकाम

Wed, 17 Sep 2025 04:47 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Sep 2025 04:47 PM IST
सार

प्रयागराज से सहारनपुर जा रही नौचंदी एक्सप्रेस के आगे स्लीपर रखकर मंगलवार रात ट्रेन को पलटाने का प्रयास किया गया। चालक की सूझबूझ से किसी तरह से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
Anarchic elements placed sleepers on the railway track, plot to derail the Nauchandi train failed.
ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रयागराज से सहारनपुर जा रही नौचंदी एक्सप्रेस के आगे स्लीपर रखकर मंगलवार रात ट्रेन को पलटाने का प्रयास किया गया। चालक की सूझबूझ से किसी तरह से बड़ा हादसा टल गया। इस बीच यात्री घटना को लेकर सहमे रहे। घटना परियावां के 36/सी फाटक के आगे की है। स्लीपर ट्रेन के इंजन से टकराकर टूट गया।

विज्ञापन


तेज आवाज के साथ ट्रेन रुकी तो लोको पायलट ने मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची ऊंचाहार जीआरपी ने जांच शुरू की। इस बीच करीब 20 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। ऊंचाहार स्टेशन पर पहुंचने पर इंजन की जांच कर ट्रेन को सहारनपुर के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


जीआरपी के अनुसार मंगलवार रात करीब आठ बजे नौचंदी एक्सप्रेस प्रयागराज से सहारनपुर जा रही थी। अरखा और परियावां स्टेशन के बीच रेल ट्रैक पर ट्रेन को पलटाने के लिए रखे स्लीपर से नौचंदी का इंजन टकरा गया। तेज आवाज के साथ स्लीपर टूट गया। इस पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोको पायलट की सूचना पर आरपीएफ ऊंचाहार व  नवाबगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं बुधवार को ऊंचाहार आरपीएफ उप निरीक्षक हेमंत यादव ने नवाबगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। नवाबगंज पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed