फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Anandvan College became the winner by defeating Stadium Boys Raid

Pratapgarh News: स्टेडियम ब्वायज रेड को हराकर आनंदवन कॉलेज बना विजेता

Sun, 27 Aug 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 27 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Anandvan College became the winner by defeating Stadium Boys Raid
स्टेडियम में खेल सप्ताह के तहत आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल विजेता टीम। संवाद
स्टेडियम ब्वायज रेड को हराकर आनंदवन कॉलेज बना विजेता
विज्ञापन

- खेल दिवस सप्ताह के तहत स्टेडियम में हुआ क्रिकेट मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। खेल दिवस सप्ताह के तहत रविवार को स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच आनंदवन इंटर कॉलेज एवं स्टेडियम ब्वायज रेड के बीच खेला गया। मैच में आनंदवन ने 108 रन से शानदार जीत दर्ज की। टीम के खिलाड़ी सचिन मिश्र ने 101 रनों का योगदान दिया। जिसकी बदौलत आनंदवन ने पांच विकेट खोकर 254 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया।

आनंदवन के जवाब में उतरी स्टेडियम ब्वायज रेड की टीम 146 रनों पर ही ढेर हो गई। आकाश यादव ने 54 रनों का योगदान दिया, लेकिन वह जीत के काफी नहीं था। आनंदवन की तरफ से अभय राज व आदित्य पटेल ने दो-दो विकेट लिए। फाइनल मैच का शुभारंभ करते हुए डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ रहने के लिए खेल जीवन में बहुत जरूरी है। क्रिकेट खेल में हमेशा संघर्ष करने की सीख मिलती है। मैच समाप्ति के बाद आनंदवन इंटर कॉलेज के प्रबंधक राघवेंद्र नाथ शुक्ल ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वितरण किया। फाइनल मैच का पुरस्कार समारोह 29 अगस्त को स्टेडियम में किया जाएगा। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज, आदित्य शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed