फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   an unknown vehicle ran over a father and son riding a bike both died a painful death In Pratapgarh

UP: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता व पुत्र को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत; काम निपटाकर जा रहे थे घर

Thu, 12 Sep 2024 10:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालगंज Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 12 Sep 2024 10:58 PM IST
सार

पिता व पुत्र की हादसे में मौत की जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गयी। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि हादसे में पिता व पुत्र की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
an unknown vehicle ran over a father and son riding a bike both died a painful death In Pratapgarh
पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिल्डिंग मटेरियल का काम निपटाकर घर जा रहे बाइक सवार पिता व पुत्र को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में सांस थम गई। पुलिस ने पिता व पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। दर्दनाक घटना में पिता व पुत्र के मौत की जानकारी होने पर परिजनों में चीख़पुकार मच गई। 

विज्ञापन

प्रतापगढ़ स्थित लालगंज कोतवाली के बेलहा हिरऊ का पुरवा गांव निवासी 45 वर्षीय कन्हैयालाल यादव बिल्डिंग मटेरियल का काम करते थे। बृहस्पतिवार की रात अपने 19 वर्षीय पुत्र इंटर के छात्र आशीष कुमार यादव के साथ लालगंज से काम का निपटाकर दोनों बाइक से घर जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली इलाके के मेढावां गांव के समीप लखनऊ वाराणसी हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता व पुत्र को रौंद दिया। हादसे में पुत्र आशीष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पिता को लालगंज ट्रामा सेंटर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में पिता कन्हैयालाल की भी मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन

मृतक आशीष लालगंज के एक इंटर कॉलेज में पढ़ता था और पिता के कामकज में हाथ बंटाता था। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने पिता व पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर पिता व पुत्र की हादसे में मौत की जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गयी। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि हादसे में पिता व पुत्र की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed