फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   an old man beaten death on the ghost issue

भूत-प्रेत के चक्कर में पीट-पीटकर वृद्ध की हत्या

Mon, 29 Jul 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
an old man beaten death on the ghost  issue
मृतक मातादीन। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
भूत-प्रेत के चक्कर में पीट-पीटकर वृद्ध की हत्या
विज्ञापन

रानीगंज इलाके के सवैया गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। भूत-प्रेत के चक्कर में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर वृद्ध की हत्या कर दी गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।

रानीगंज थाना क्षेत्र के सवैया निवासी मातादीन (65) के दरवाजे पर पड़ोसी ने रविवार सुबह फूल-माला रख दिया। इसकी जानकारी होने पर वृद्ध इसका विरोध करने लगा। भूत-प्रेत करने का आरोप लगाने लगा। इस पर पड़ोसी नारायण समेत चार लोगों ने उसकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मातादीन ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में नारायण, संदीप, अखिलेश और सच्चिदानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed