{"_id":"5ecebd0a8ebc3e90233f145a","slug":"an-old-lady-died-in-beating-pratapgarh-news-ald2769258183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल वृद्धा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरी के विवाद में हुई मारपीट में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे कोहराम मच गया। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एहतियात के तौर पर जगनीपुर बाजार में भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई। घटना के बाद से पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है।
फतनपुर थाना क्षेत्र के जगनीपुर निवासी संतोला देवी (68) पत्नी छोटेलाल बाजार में ही मिठाई की दुकान खोल रखी थी। वह अपने छोटे दिव्यांग बेटे सुशील के साथ रहती थी। मंगलवार को उसकी दुकान पर पड़ोसी खलील उर्फ अच्छन सांई की बकरी आकर मिठाई खाने लगी। जिसे भगाने के बाद खलील के घरवालों को वह उलाहना देने लगी। जिसे लेकर विवाद के दौरान लोगों ने संतोला देवी को ईंट पत्थर व डंडे से मारकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। परिजन उसे वहां ले जाने के बजाए घर लेकर चले गए। बुधवार की सुबह जानकारी होने पर फतनपुर पुलिस ने संतोला देवी को फिर उपचार के लिए गौरा सीएचसी भेजा। वहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया।
जहां शाम को उसकी मौत हो गई। यह खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी भारी फोर्स के साथ जगनीपुर बाजार पहुंच गए। एहतियात के तौर पर बाजार में फोर्स मुस्तैद कर दी गई। सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। खलील समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर मिली थी। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चार आरोपी हिरासत में हैं।
विज्ञापन
मृतका संतोला देवी का बड़ा बेटा प्रदीप मोदनवाल अपने परिवार के साथ गोवा में रहता है। गोवा में ही उसकी मिठाई की दुकान है। मझले बेटे सतीश ने बाजार में ही मिठाई की दुकान खोली है।
जगनीपुर निवासी शब्बीर के मकान में बनी दुकान में ही संतोला ने मिठाई की दुकान खोल रखी है। चर्चा है कि शब्बीर की खलील से बनती नहीं है। ईर्ष्या के चलते आरोपी दुकान पर बैठने के दौरान थूका करते थे। जिसे लेकर अक्सर कहासुनी हुआ करती थी।