Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   An effort to strengthen Sanatan [tradition/ideology] within the Ramnami pavilion

Pratapgarh News: रामनामी मंडप में सनातन को धार देने का प्रयास

Thu, 19 Nov 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 19 Nov 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
An effort to strengthen Sanatan [tradition/ideology] within the Ramnami pavilion
बेंती राजमहल में चल रही श्रीराम कथा सुनने को उमड़ा श्रद्धालुओं जनसैलाब। आयोजक
कथा मंच से राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि 500 साल पहले भगवान राम का मंदिर तोड़ा गया था तो उस समय भारत में सनातनियों की संख्या 20 से 25 करोड़ थी। लेकिन, मुट्ठी भर लोगों ने मंदिर को गिराकर मस्जिद बना दी। इसका कारण एक ही था कि हम लोग चुपचाप बैठे रहे और देखते रहे।
विज्ञापन


राम मंदिर निर्माण के लिए 500 से अधिक लड़ाइयां लड़ी गईं। जब 40 प्रतिशत सनातनी एक हुए तब मंदिर बनकर तैयार हुआ। उन्होंने कहा कि जब शत प्रतिशत सनातनी एक हो जाएंगे तो विश्व में डंका बजेगा। भगवान राम का जयकारा लगाते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि यह जयकारा पाकिस्तान तक जाना चाहिए, क्योंकि पाकिस्तान के हिंदू भी कथा सुन रहे हैं। इससे एक दिन पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी सनातन एकजुटता की बात कह गए।
विज्ञापन

आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि राजा भैया जैसे व्यक्ति यदि हर जिले में होंगे तो कोई कथा को रोक नहीं पाएगा। उन्हें देश का प्रखर हिंदू नेता बताया। उन्होंने कहा कि यह राजनीति के क्षेत्र में नई क्रांति है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




राजा भैया को मुख्यमंत्री बनाने की मांग
कथास्थल पहुंचे राजा भैया के समर्थकों ने होर्डिंग लहराते हुए मुख्यमंत्री बनाने की मांग की। योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की बात कही। राजा भैया और योगी आदित्यनाथ को लेकर समर्थकों में उत्साह रहा।

राघव और माधव को बांटने की हुई साजिश



जैसलमेर के शिव विधानसभा के निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी बेंती कथा में पहुंचे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थी आए हैं। उनकी स्थिति को करीब से जानता हूं। अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर कहा कि राघव और माधव को बांटने की तमाम साजिशें हुई लेकिन सफल नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed