फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Amethi criminal shot in encounter

Pratapgarh News: मुठभेड़ में अमेठी के बदमाश को लगी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Amethi criminal shot in encounter
मंगलवार की रात वारदात को अंजाम देने निकले चोरों से लालगंज पुलिस की मुठभेड़ हो गई। अमेठी के बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बदमाश के पास से रुपये, जेवरात समेत अन्य सामान बरामद हुए।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन अधिवक्ता रविंद्र तिवारी और एक दिन पहले ढिंगवस के रहने वाले प्रदीप शर्मा के घर से चोर जेवरात और रुपये समेट ले गए। दो दिन में बड़ी चोरी की वारदात ने लालगंज पुलिस की नींद उड़ा दी। घटनास्थल के आसपास लगे 13 सीसीटीवी कैमरों में कैद बदमाश चिह्नित करने के बाद लालगंज कोतवाल नीरज यादव और स्वॉट टीम प्रभारी सुनील यादव ने तलाश शुरू कर दी। मंगलवार देर रात बरगदवा बाबा के पास चोरी करने जा रहे बाइक सवार दो चोरों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन

पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमे एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकला। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल बदमाश के पास से तमंचा कारतूस संग करीब दस लाख रुपये के जेवरात और 21 हजार रुपये बरामद किया। गोली लगने से घायल अमेठी के गौरीगंज थाना क्षेत्र के कटरा लालगंज मुसाफिरखाना निवासी अपराधी प्रकाश उर्फ जेपी उर्फ राम जियावन वर्मा को राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसआरएन रेफर कर दिया। मुठभेड़ के दौरान गौरीगंज का रहने वाला मिथुन फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि प्रकाश उर्फ जेपी के ऊपर 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह अमेठी का गैंगस्टर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवरात और रुपये बरामद
लालगंज। नगर क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन अधिवक्ता रविंद्र तिवारी के घर से चोरी गया सोने का गले का हार, कंगन, अंगूठी, चांदी की पायलें, तीन जोड़ी बिंदिया मुठभेड़ में घायल बदमाश के पास से बरामद हुई। ढिंगवस निवासी किराये के मकान में रहने वाले प्रदीप शर्मा के घर से चोरी चार सोने का झुमका, मंगलसूत्र, नाक की कीलें, चांदी की करधनी व 21 हजार रुपये मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed