फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   american industrlist investment for food park in belha

यूपी में यहां लगाएंगे प्रवासी भारीतय उद्योग, देखी जमीन

Wed, 23 Jan 2019 11:52 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
american industrlist investment for food park in belha
mega food park
 वाराणसी में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने आए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने जिले में मेगा फूड पार्क की स्थापना में निवेश करने की रुचि दिखाई है। बुधवार को सांसद हरिवंश सिंह के साथ अमेरिका से आए उद्योगपति राजीव सिंह ने मेगा फूड पार्क की स्थापना के लिए एटीएल की जमीन देखी। इस दौरान आंवला उत्पादों के बारे में जानकारी ली। प्रवासी राजीव ङ्क्षसह ने कहा कि आंवला के उत्पादों का अमेरिका, यूरोप सहित कई देशों में डिमांड है। बेल्हा का आंवला गुणवत्तायुक्त है। अगर इसकी पैकेजिंग और प्रोसेसिंग सही ढंग से की जाए तो काफी लोगों को रोजगार मिल सकता है।  
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मेगा फूडपार्क के लिए 550 करोड़ रुपये तक खर्च होंगे। इससे 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।  इससे पहले पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में सांसद हरिवंश सिंह ने बताया कि जनपद में मेगा फूड पार्क स्थापित होने से किसानों को आंवला का दाम 25 से 30 रुपये प्रति किलो मिलेगा। आंवले का जूस जनपद की पहचान स्थापित करेगा। किसानों की आय दुगनी होगी। जिससे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। सांसद ने कहा कि 204 करोड़ की लागत से सुल्तानपुर से प्रतापगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। पुलिया सहित कंकरीट रोड एवं नालियों का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया दिया गया है। भुपियामऊ से प्रयागराज जोडने के लिए 4 लेन के राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य 600 करोड़ की लागत से अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed