{"_id":"61004c9e8ebc3e5f0e060e30","slug":"ambulance-workers-on-strike-protested-by-raising-an-ambulance-at-prithviganj-airport-pratapgarh-news-ald311948634","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर रहे एंबुलेंस कर्मचारी, पृथ्वीगंज हवाई अड्डे पर एंबुलेंस खड़ी कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर रहे एंबुलेंस कर्मचारी, पृथ्वीगंज हवाई अड्डे पर एंबुलेंस खड़ी कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पृथ्वीगंज हवाई अड्डे पर हड़ताल कर धरने पर बैठे 108 एम्बुलेंस के चालक। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को भी पृथ्वीगंज हवाई अड्डे पर एंबुलेंस खड़ी कर कर्मचाररियों ने हुंकार भरी। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूरदराज से आने वाले मरीजों को ईरिक्शा व निजी वाहन का सहारा लेना पड़ा। शासन की चेतावनी के बाद भी कर्मचारी झुकने के लिए तैयार नहीं हैं।
मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए लगाई गईं आधुनिक एंबुलेंस के संचालन की जिम्मेदारी दूसरी संस्था को देने समेत अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर हैं। पृथ्वीगंज हवाई अड्डे पर एंबुलेंस खड़ी कर कर्मचारी हुंकार भर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि नई संस्था उन लोगों से वसूली कर रही है। ट्रेनिंग के नाम पर रुपये लिए जा रहे हैं। एंबुलेंस संघ के जिलाध्यक्ष मधुकर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को एंबुलेंस चालक और ईएमटी विरोध प्रदर्शन करते रहे।
एंबुलेंस के पहिए थमने के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष मधुकर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के बजाय मनमानी की जा रही है। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर शमशेर यादव, मुश्ताक अहमद, कृष्णचंद्र चादव, बृजेश कुमार, रामदयाल गुप्ता, रवि सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।