{"_id":"5b902968867a557e846487ca","slug":"ambulance-in-road-blockage","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसीं दो एंबुलेंस, मरीज हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसीं दो एंबुलेंस, मरीज हुए परेशान
pratapgarh
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। पटरी दुकानदार और ई-रिक्शा चालकों के चलते आए दिन जिला अस्पताल गेट से लेकर स्टेट बैंक तक लंबा जाम लगता है। बुधवार दोपहर इस कदर जाम लग गया था कि दो एंबुलेंस भी उसमें फंस गईं। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ा। जिला अस्पताल परिसर पार्किंग स्थल बन गया है। मार्केट आने वाले लोग अपनी बाइक और कार को सुरक्षित रखने के लिए जिला अस्पताल परिसर में खड़ा कर देते हैं। इसके चलते आए दिन जाम लगता है। वहीं ओपीडी में आने वाले लोग अपनी बाइक को इमरजेंसी गेट पर ले जाकर खड़ा करते हैं।
इससे एंबुलेंस और शव वाहन के आवागमन में जहां दिक्कत होती है, वहीं रोजाना जाम के झाम में फंसकर मरीज परेशान होते हैं। वहीं श्रीराम तिराहे से लेकर जिला महिला अस्पताल गेट तक पटरी दुकानदार भी कब्जा जमाकर बैठे हैं। बचे खाली स्थानों पर लोग अपनी बाइक और कार पार्क कर चले जाते हैं। इसके चलते जाम लगता है। मगर जिम्मेदार अफसर इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। बुधवार दोपहर बारह से दो बजे तक लगे जाम में दो एंबुलेंस फंस गईं। उसमें सवार मरीज तड़पते रहे। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अफसर और जिला प्रशासन लापरवाह बना रहा है।