फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ambulance hit the Scooty, wife dies, husband injured

स्कूटी में एंबुलेंस ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Wed, 23 Sep 2020 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ambulance hit the Scooty, wife dies, husband injured
अंतू थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एंबुलेंस ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रघुनाथपुर पाराहमीदपुर निवासी जगपति देवी (55) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी उनके पति सूर्यलाल (58) को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पाराहमीदपुर निवासी सूर्यलाल बुधवार दोपहर पत्नी जगपति देवी के साथ स्कूटी से उसकी बहन के घर जा रहे थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडवाचंद्रिका के पास सामने से आ रही एंबुलेंस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े। उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने दोनों को उठाया और सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने जगपति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल सूर्यलाल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद अंतू पुलिस भी आ गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद एंबुलेंस चालक फरार हो गया। मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed