फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Amazing coincidence, eight Mondays in two months of Sawan

Pratapgarh News: अद्भुत संयोग, दो माह के सावन में आठ सोमवार

Sun, 02 Jul 2023 09:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 02 Jul 2023 09:09 PM IST
विज्ञापन
Amazing coincidence, eight Mondays in two months of Sawan
इस वर्ष सावन में शिवभक्तों को जलाभिषेक के लिए मिलेंगे 59 दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। चार जुलाई से सावन की शुरुआत के साथ ही अबकी 59 दिन के सावन में इस बार जलाभिषेक के लिए कुल आठ सोमवार मिलेंगे। जिले के शिवालयों में सावन की शुरुआत से पहले सजावट के साथ व्यवस्था में सुधार की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई जबकि 17, 24, 31, 7 अगस्त, 14, 21 व 28 तिथियों पर सोमवार के दिन जलाभिषेक का सुखद संयोग है। वैसे तो सावन में कुल 59 दिन जलाभिषेक का अवसर मिला है। बेल्हा देवी के शिवमंदिर, पूरे नरसिंहभान शिव मंदिर, शहर के सिविल लाइंस, दहिलामऊ, मोहनगंज देवघाट, बाबा बेलखरनाथ धाम, भयहरणनाथ धाम, घुइसरनाथ धाम, हौदेश्वरनाथ धाम शिवभक्तों की भारी भीड़ जलाभिषेक को जमा होगी।
विज्ञापन

अलग अलग शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ जमा होने से पहले मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मांग पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रशासन के अधिकारियों के निर्देश पर पौराणिक शिवालयों के आसपास गंदगी को हटवाकर रास्ते की सफाई कराई जा रही है। मंदिर परिसर की सीसीटीवी से निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर शिव मंदिरों के आसपास सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल की तैनाती कराई जा रही है। मंदिर परिसर में जलाभिषेक को पहुंचे कांवड़ियों के प्रवास के इंतजाम किए जा रहे हैं।00


पुरोहितों के अनुसार निम्नलिखित विधियां अपनाना श्रेयस्कर होगा।

0 सोमवार को व्रत रखने के बाद बेल की पत्ती से जलाभिषेक

0 जलाभिषेक प्रक्रिया में गाय का दूध, काला तिल भी उपयोग में लें

0 जलाभिषेक के दौरान नंगे पांव रहें

0 भगवान शिव के मंदिर में देसी घी का दीपक जलाएं

0 जलाभिषेक के बाद प्रसाद वितरण, दान फलदायी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed