फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Amar Ujala had already warned of detainees held rowdiness

अमर उजाला ने पहले ही आगाह कराई थी बंदियों की दादागीरी

Wed, 03 Dec 2014 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Dec 2014 11:18 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala had already warned of detainees held rowdiness
प्रतापगढ़। अमर उजाला ने पहले ही आला अधिकारियों को जेल में बंदियों की दादागीरी से आगाह कराया था। बंदियों तक शराब पहुंचने के साथ ही मोबाइल का जमकर प्रयोग करने का मामला भी उठाया था। आखिर डीएम-एसपी के निरीक्षण में अमर उजाला की बात सच साबित हुई।
विज्ञापन

जेल में दो बंदियों के साथ हुई मारपीट की घटना को पचाने में जेल प्रशासन ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। जेल में दबंग बंदियों ने पूरी व्यवस्था को अपने कब्जे में ले रखा है। इस बात की तह तक जाने के बाद अमर उजाला ने 1 दिसंबर के अंक में ‘बेकाबू हो सकते हैं जिला जेल के हालात’ शीर्षक से खबर प्रकाशित करते हुए जेल विभाग के अधिकारियों के साथ ही जिला प्रशासन को भी बंदियों की कारगुजारी से अवगत करा दिया था। भले ही जेल प्रशासन कम बंदीरक्षकों का रोना रो रहा हो लेकिन वे ही बंदियों तक जेल में हर प्रतिबंधित सामग्री उपलब्ध करा रहे थे। तभी तो अफसरों के औचक निरीक्षण में शराब की बोतलों के साथ मोबाइल, चरस, चाकू मिला। इससे अमर उजाला की खबर सच साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed