फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   am jam! Trifam

जाम ही जाम ! त्राहिमाम

Tue, 16 Oct 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 16 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
am jam! Trifam
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
 सोमवार को नवरात्र पर भक्तों की भीड़ से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा उठी। हाईवे के साथ शहर की सड़कों पर सात घंटे जाम से लोग कराह उठे। हालत यह रही कि भीड़ के चलते वाहन रेंगते नजर आए। हर मार्ग पर पैदल चलने वाले राहगीरों को भी दिक्कत हुई। यहां तक कि मरीजों को लेकर अस्पताल जा रही एंबुलेंस का हूटर भी रास्ता साफ नहीं करा सका। यातायात व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मी भी जाम की समस्या दूर करने में नाकाम नजर आए।
विज्ञापन


शहर में सोमवार की सुबह से ही जाम की समस्या से लोग बेहाल होते दिखे। नवरात्र पर भक्तों की भारी भीड़ बेल्हा देवी मंदिर दर्शन पूजन करने के लिए आ गई। सई नदी पुल से लेकर सदर बाजार तक वाहन खड़े थे। इसके अलावा शनिवार व रविवार को अवकाश के चलते बैंक, बाजार खरीदारी करने वाले लोगों की भीड़ भी शहर पहुंची। शहर आने वाले लोगों को दिन भर जाम की समस्या से दो चार होना पड़ा। इस दौरान भले ही यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगी थी। लेकिन जाम की समस्या दूर करने में असफल रहे। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर गोंड़े से लेकर जोगापुर तक छोटे व बड़े वाहन रेंगते रहे। सई नदी पुल, सदर बाजार चौराहा, चौक घंटाघर, बाबागंज, भंगवा चुंगी पर देखने को मिला।
विज्ञापन


चौक से कचहरी जाने वाले मार्ग पर श्रीराम तिराहा, राजापाल चौराहा, पुलिस लाइन और अंबेडकर चौराहे तक वाहनों की कतार लगी नजर आई। भंगवाचुंगी से कचहरी आने वाले मार्ग पर कोषागार चौराहा, लोहिया चौराहा, गाजी तिराहा, बलीपुर में जाम में लोग पिसते नजर आए। सबसे अधिक पैदल गुजरने वाले राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ा। जाम में मरीजों को अस्पताल लेकर आने वाली एंबुलेंस भी फंसी। एंबुलेंस पास लेने के लिए हूटर बजाती रहीं, लेकिन आगे खड़े वाहन रास्ता खाली करने को तैयार नहीं थे। बेल्हा देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ परिसर के भीतर से लेकर बाहर तक दिखाई पड़ी। उनके वाहन सई नदी पुल से लेकर सदर बाजार वाली रोड पर खड़े थे। जिसके चलते जाम की समस्या शाम तक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए यातायात पुलिस की तैनाती की जाती है। पुलिसकर्मियों की कमी को देखते हुए मदद के लिए होमगार्ड लगाए जाते हैं। सोमवार की सुबह से लगे जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाना तो दूर ड्यूटी पर लगे होमगार्ड अपने चौराहे तक को खाली नहीं कर सके। राजापाल चौराहा, पुलिस लाइन तिराहा, श्रीराम तिराहा, चौक घंटाघर, भंगवा चुंगी, सदर बाजार, चिलबिला तिराहे पर समस्या बनी रही।

शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए भले ही यातायात पुलिस पसीना बहाती रही। लेकिन कोतवाली पुलिस ने जाम हटवाने से किनारा कस लिया। चौकी से लेकर तहसील के सामने लगे जाम को हटाने में दिलचस्पी नहीं ली। केवल वाहनों का हूटर बजाते हुए पुलिसकर्मी आगे बढ़ते नजर आए।


शहर में जाम की समस्या को देखते हुए छोटे वाहन चालक और बाइक सवार शार्ट कट रास्ता अपनाने के लिए मोहल्ले की गलियों की ओर भागे लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल सकी। जाम से बचने के लिए दूसरे लोग भी गलियों में पहुंच गए थे। जिससे गलियों में भी जाम लगा रहा। टक्करगंज, पल्टन बाजार, बलीपुर, विवेकनगर, सब्जी मंडी, जेल रोड, बेगमवार्ड की ओर से जाने वाले शार्टकट रास्ते पर भी वाहनों की भीड़ के चलते जाम लगा रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed