फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Alligator spotted in Sharda tributary canal

Pratapgarh News: शारदा सहायक नहर में दिखा घड़ियाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Alligator spotted in Sharda tributary canal
क्षेत्र के बेसार गांव में शारदा सहायक खंड 36 में शनिवार की सुबह करीब नौ बजे विशालकाय घड़ियाल दिखाई देने पर लोग दंग रह गए। नहर के भीतर घड़ियाल नजर आने से किसान दहशत में हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शेर बहादुर वर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे वहां पर भैंस, गाय और बकरी चराने वाले लोगों ने नहर में घड़ियाल देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घड़ियाल नहर में तैरते हुए पहले वर्मा बस्ती, फिर गोंड बस्ती और मौर्य बस्ती तक पहुंचा। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन वह असहाय नजर आए। घड़ियाल को देखकर उनके भी रोंगटे खड़े हो गए। वन विभाग के वन दरोगा राजकुमार ने बताया कि घड़ियाल देखा गया है। ग्रामीणों ने उसे पत्थर मारकर वहां से भगा दिया। ग्राम प्रधान शेर बहादुर का कहना है कि गांव में भेड़, बकरी, गाय, भैंस चराने वाले पशुपालक नहर में अपनी भैंस को नहलाते हैं। जब से घड़ियाल के निकलने की सूचना फैली, तब से लोग दहशत में हैं और नहर के किनारे जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed