फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Allegations of Air Force personnel – Inspector ruined his family

एयरफोर्स कर्मी का आरोप : दरोगा से हैं उसकी पत्नी के अवैध रिश्ते, बच्चा भी हुआ पैदा, डीएनए जांच में पुष्टि

Thu, 20 Jul 2023 05:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Jul 2023 05:35 PM IST
सार

एयरफोर्स कर्मी के अनुसार वर्ष 2005 में उसकी शादी हुुई थी। वर्तमान में मंझनपुर कोतवाली की एक पुलिस चौकी में तैनात दरोगा की बहन उसकी पत्नी की सहेली थी। दरोगा के उकसाने पर पत्नी प्रयागराज के राजरूपपुर इलाके में किराए का कमरा लेकर रहने लगी।

विज्ञापन
Allegations of Air Force personnel – Inspector ruined his family
police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पइंसा कोतवाली क्षेत्र निवासी एयरफोर्स कर्मी ने आरोप लगाया है कि एक दरोगा ने उसकी पत्नी से अवैध संबंध बनाए और बच्चा भी पैदा किया। डीएनए रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो चुकी है। इससे उसका परिवार बिखर गया। बुधवार को मामले की शिकायत एएसपी से की गई है।

विज्ञापन

एयरफोर्स कर्मी के अनुसार वर्ष 2005 में उसकी शादी हुुई थी। वर्तमान में मंझनपुर कोतवाली की एक पुलिस चौकी में तैनात दरोगा की बहन उसकी पत्नी की सहेली थी। दरोगा के उकसाने पर पत्नी प्रयागराज के राजरूपपुर इलाके में किराए का कमरा लेकर रहने लगी। उस दौरान दरोगा की तैनाती भी राजरूपपुर पुलिस चौकी में थी। इस दौरान वह राजस्थान में तैनात था। दरोगा ने उसकी पत्नी से अवैध संबंध बनाए। 2014 में उसकी पत्नी गर्भवती हुई तो उसे शक हुआ। अगले साल भांजी की शादी में आया तो उसे पत्नी की हरकत के बारे में पता चला।

विज्ञापन

दरोगा से जो संतान हुई, उसका 31 मई 2015 को उसने डीएनए टेस्ट कराया। जांच में पता चला कि वह बच्चे का पिता नहीं है। इस पर उसने दरोगा का मोबाइल छीना तो पत्नी के साथ अश्लील चैट की जानकारी हुई। यह भी आरोप लगाया कि दरोगा ने उसकी पत्नी के नाम की जमीन भी बिकवा दी। हालांकि दरोगा ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में है। प्रकरण पुराना है। मामले की जांच कराई जाएगी। - समर बहादुर, एएसपी

मेरे पारिवारिक संबंध हैं...

अपने ऊपर लगे आरोपों पर दरोगा का कहना है कि एयरफोर्स कर्मी और उसकी पत्नी का तलाक हो चुका है। दोनों के बीच भूमि विवाद है। पूर्व में एडीजी स्तर पर शिकायत की गई थी। मामले का पटाक्षेप हो गया है। एयरफोर्स कर्मी की पत्नी लखनऊ की रहने वाली है। मेरा भी घर वहीं है। मेरे पारिवारिक संबंध है। उसे शक है कि मैं मदद कर रहा हूं।

दरोगा का पत्नी से हुआ अलगाव

एयरफोर्स कर्मी के मुताबिक, दरोगा की शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी को अवैध रिश्ते के बारे में जानकारी हुई तो वह अपने मायके लखनऊ चली गई। अब दरोगा खुलेआम उसकी पत्नी से अवैध रिश्ता कायम किए हुए है।

दरोगा पर लगे गंभीर आरोप की जांच करेंगे सीओ सिटी

सदर कोतवाली की एक पुलिस चौकी में तैनात दरोगा के खिलाफ लगे गंभीर आरोपों की जांच सीओ सिटी करेंगे। दरोगा पर एक पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध व कीमती प्लाट बिकवाने का आरोप लगाया है। पइंसा कोतवाली इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति का कहना है कि वह एयरफोर्स कर्मी था। वर्ष 2005 में उसकी शादी लखनऊ की युवती से हुई। आरोप है कि दरोगा की पत्नी से पहले से जान पहचान थी।

प्रयागराज में तैनाती के दौरान दरोगा ने उसकी पत्नी का बरगलाकर अपने यहां बुला लिया। पत्नी वहां किराए का कमरा लेकर रहने लगी। इस दौरान दरोगा से अवैध रिश्ते के कारण एक संतान भी हुई। डीएनए टेस्ट से पता चला कि बच्चा उसका नहीं है। इस पर उसने दरोगा की मुखालफत की। दरोगा ने पत्नी से तलाक करा दिया। पत्नी के नाम पर खरीदा गया एक कीमती प्लाट भी बिकवा दिया।

यह मामला बृहस्पतिवार को मीडिया में आने के बाद एएसपी समर बहादुर ने प्रकरण की जांच सीओ सिटी अभिषेक सिंह को सौंपी है। एएसपी ने बताया कि पूर्व सैनिक की पत्नी से तलाक हो चुका है। दोनों के मध्य भूमि विवाद का भी मामला सामने आया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपों की सच्चाई पता चल सकेगा। वहीं आरोपित दरोगा का कहना है पहले भी पूर्व सैनिक ने एडीजी के यहां फर्जी शिकायत की थी।

प्रकरण का पटाक्षेप हो चुका है। हाईकोर्ट तक भी मामला गया था। वहां से भी उसे न्याय मिला। सैनिक का पत्नी से तलाक हो चुका है। कुछ जमीन को लेकर विवाद है। इसे लेकर सैनिक को शक है कि वह उसकी पत्नी की मदद कर रहा है। इस वजह से फर्जी आरोप लगाए जा रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed