{"_id":"66f8634c57d19b660c0cb7b9","slug":"allegation-of-demanding-nine-and-a-half-thousand-rupees-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-125462-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दाखिले के नाम पर पैरामेडिकल स्टाफ से साढ़े नौ हजार ज्यादा मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दाखिले के नाम पर पैरामेडिकल स्टाफ से साढ़े नौ हजार ज्यादा मांगने का आरोप
विज्ञापन
पैरामेडिकल स्टाफ से दूसरे सत्र में प्रवेश के नाम पर प्राचार्य साढ़े नौ हजार रुपये ज्यादा मांग रहे हैं। इससे नाराज छात्रों ने शनिवार को डीएम को ज्ञापन दिया। सीएमओ से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने जांच बैठा दिया।
मेडिकल कॉलेज से पैरामेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों का शुल्क शासन ने तय कर रखा है। प्रति सेमेस्टर 24 हजार रुपये शुल्क तय है। पहला सेमेस्टर पास कर दूसरे में जाने वाले छात्र-छात्राओं को दाखिला लेना है। छात्रों का आरोप है कि प्राचार्य इस बार 33 हजार 500 रुपये मांग रहे हैं। बगैर इतना पैसा जमा किए दाखिला देने से इन्कार कर दे रहे हैं। जबकि कॉलेज के नियम के विपरीत है। ओटी टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन और डिप्लोमा मेडिकल लैब टेक्नीशियन के छात्र शिवम सिंह, पिंटू पटेल, अभिषेक, आशीष पटेल, जयसिंह यादव, मोनू सोनकर, हिमांशू वर्मा, विवेक, शिवम, शशिप्रिया सिंह, आंचल, प्रीति सरोज, नमिता अग्रवाल, निष्ठा पटेल और कविता समेत 50 छात्र-छात्राओं ने डीएम से मिलकर आप बीती बताई। इसके बाद सीएमओ को मिलकर ज्ञापन सौंपा। शासन के तय फीस पर दाखिला कराए जाने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की बात कही। इस मामले में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि नियमानुसार फीस लिया जा रहा है। बच्चे मेरे पास भी आए थे मेडिकल काउंसिल के पास जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए मैंने भी कहा है।
इनसेट-- -- -- -- -- -- -
प्रतापगढ़ छोड़ बाकी जनपद में नहीं बढ़ाई गई फीस
मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने कहा कि पड़ोस जनपद प्रयागराज हो या फिर सुलतानपुर में पैरामेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों की फीस नहीं बढ़ाई गई। महज प्रतापगढ़ में ही फीस क्यों बढाई गई है। छात्र हैप्पी सिंह ने कहा कि यह साजिश है। हम छात्र-छात्राओं को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
फोटो-- -3
रेफरल सेंटर पर तैनात होंगे सुरक्षा कर्मी
प्रतापगढ़। डाॅ. एएन प्रसाद ने कहा कि रेफर सेंटर रानीगंज, पट्टी, लालगंज, बाघराय व कुंडा में रिटायर्ड सेना के जवानों की तैनाती सुरक्षा कर्मी के रुप में की जाएगी। शासन के आदेश पर सुरक्षाकर्मियों का चयन भी हो गया है। सभी सुरक्षाकर्मी शनिवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे। सीएमओ ने सभी को अलग-अलग अस्पतालों में ड्यूटी लगा दी है। सीएमओ ने बताया कि 25 सुरक्षाकर्मियों का चयन किया गया है। इनमें से तीन सुरक्षा कर्मी सीएमओ आफिस तो बाकी रेफरल सेंटर पर अपनी योगदान देंगे। इनमें से दस असलहा धारी तो बाकी डंडा धारी हैं।

इनसेट

फोटो