{"_id":"5ceae1bdbdec22078a1fd233","slug":"all-the-devastation-by-fire-forced-to-spend-days-under-trees","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से सब तबाह, पेड़ों के नीचे दिन बिताने को हुए मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से सब तबाह, पेड़ों के नीचे दिन बिताने को हुए मजबूर
Mon, 27 May 2019 12:28 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 27 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर इलाके के कांटी दर्रा गांव में लगी आग से आठ घर जलने के बाद पीड़ित पर पेड़ों के नीचे रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। पीड़ित परिवारों ने पेड़ों के नीचे अपना ठिकाना बना रखा है। उनकी मदद करने के बजाए तहसील प्रशासन लापरवाह बना है। सामान व रुपये जल जाने के कारण एक परिवार को बेटी का वरीक्षा का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। जिसके चलते लोग मायूस रहे।
उदयपुर थाना क्षेत्र के कांटी दर्रा गांव में शनिवार दोपहर सरपत में लगी आग भड़क उठी। चिंगारी देखते ही देखते शोला बन गई। चगारी जगदेव के छप्परनुमा घर पर जा गिरी। जिससे आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर कुंदन, अजय, जगदेव, कमलजीत, रामसिंह, इंद्रजीत, लालबहादुर व विजय के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया।
कुंदन को अपनी बेटी कंचन के वरीछा के लिए रविवार को कानपुर जाना था। आग से जेवरात, सामान व रुपये जलकर राख हो गए। रुपये व सामान का बंदोबस्त न होने के कारण कुंदन ने वरीछा कार्यक्रम निरस्त करते हुए लड़के के घरवालों को सूचना भेज दी। अजय व जगदेव के घर रखी नकदी भी जलकर राख हो गई। अजय, कुंदन व कमलजीत के घर रखे गैस सिलेंडर फट गए थे।
विज्ञापन
रविवार होने के कारण अग्निकांड पीड़ित परिवारों को कोई मदद नहीं मिली। जिससे सभी परिवार पेड़ों के छांव में ठिकाना बनाने को मजबूर हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र और नवनिर्वाचित सांसद संगमलाल गुप्ता के भाई दिनेश गुप्ता ने पीड़ित परिवारों से मिलकर हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।