फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   All the bets of the police failed, even after nine months it was not known who was it.

Pratapgarh News: पुलिस के सारे दांव फेल, नौ माह बाद भी नही चला पता... आखिर वो कौन

Mon, 29 May 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 29 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
All the bets of the police failed, even after nine months it was not known who was it.
पुलिस के सारे दांव फेल, नौ माह बाद भी नही चला पता... आखिर वो कौन
विज्ञापन

- 26 अगस्त 2022 को करारी कोतवाली के भटवरिया गांव के समीप मिला था युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। भटवरिया गांव के समीप नौ माह पहले किलनहाई नदी के किनारे मिले अज्ञात युवक के कातिलों को खोजना तो दूर पुलिस शव की शिनाख्त तक नहीं करा सकी। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस के चले सारे दांव उल्टे पड़े। पुलिस ने अब मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
26 अगस्त 2022 को भटवरिया गांव के समीप एक युवक का शव मिला था। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने गांव के चौकीदार की तहरीर पर हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया। इसके बाद भी अब तक पुलिस यह नहीं पता लगा सकी कि आखिर वो कौन था? शव मिलने के बाद पुलिस तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे सीबी मौर्या ने जिले के करीब 200 प्रधानों को फोटो भेजकर लाश की शिनाख्त करने प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। बाद में डीसीआरबी के जरिए प्रयागराज जोन के जिलों की पुलिस से संपर्क कर शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया। अब पुलिस की सारी कवायद फाइलों में गुम होकर रह गई है।
विज्ञापन

----
रहस्य बना आरवीएस पूजा
करारी। मृतक के दाहिने हाथ पर आरवीएस पूजा लिखा था। इसके अलावा सीने में बाई ओर पूजा लिखा था। इतना ही नहीं घटनास्थल से शराब की खाली बोतल चार डिस्पोजल गिलास व चाउमीन के खाली डिब्बे मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि घटना में किसी पूजा की वजह से खातिर की गई। पुलिस ने पूजा नाम की पहेली को ऑनर किलिंग से जोड़कर अन्य जनपदों में सुराग लगाने का प्रयास किया लेकिन सफल नही हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन भटवरिया गांव में नौ महीने पूर्व मिली लाश के शिनाख्त के लिए पुलिस ने हर संभव प्रयास किया। जोन स्तर तक पुलिस की टीम शिनाख्त के लिए प्रयास कर चुकी हैं। दूरदर्शन में भी प्रसारण कराया गया। अब भी एक टीम शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है। अभिषेक सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed