फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   All-round jam in the city due to the rush of vehicles due to Sahalag

सहालग के चलते वाहनों की भागदौड़ से शहर में चौतरफा जाम

Wed, 20 Apr 2022 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
All-round jam in the city due to the rush of vehicles due to Sahalag
सहालग के चलते मंगलवार को शहर के प्रमुख बाजारों में उमड़ी भीड़ के चलते चौतरफा जाम लगा रहा। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर वाहनों की कतार लगी रही। सुबह से शाम तक हाईवे के साथ ही शहर की अलग- अलग सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सई नदी के पुल पर भी वाहनों की लंबी लाइन लगी थी। यातायात बहाल कराने के लिए पुलिस कड़ी धूप में भागदौड़ करती नजर आई।
विज्ञापन

सहालग के चलते शहर के चौक, बाबागंज, सदर बाजार, पंजाबी मार्केट, गल्ला मंडी, भंगवाचुंगी के आसपास दुकानों पर खरीदारी करने पहुंचे लोग कार सहित अन्य वाहनों की पार्किंग सड़क किनारे कर रहे हैं। इससे प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर हर दिन जाम लग रहा है। मंगलवार को हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। शहर में राजापाल चौराहे से चौक, ट्रेजरी से भंगवाचुंगी चौराहे तक ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से जाम लगा रहा। बेल्हा देवी सई नदी के पुल पर भारी वाहनों की लंबी कतार लगने की वजह से छोटे वाहन व बाइक सवार भी जाम में फंस गए। कड़ी धूप में जाम के दौरान वाहन चालकों की आपस में कहासुनी भी होती रही। शहर की अधिकांश सड़कों पर यातायात बहाल कराने के लिए पुलिस के साथ ही ट्रैपिक पुलिस व होमगार्ड के जवान भागदौड़ करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed